फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मुनाफे का झांसा देकर 3.90 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कमोडिटी के जरिये अधिक मुनाफे का लालच देकर कृष्णा नगर निवासी अनिल असीजा से एक नामजद सहित कुछ लोगों ने करीब चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले की शिकायत अनिल ने शहर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

अनिल असीजा ने बताया कि उसने 28 मई को ग्रीन स्क्वेयर मार्केट सामने अग्रसेन भवन हिसार में रामफल के मार्फत जीरोधा नामक फर्म में शेयर अकाउंट खुलवाया था। कुछ दिन बाद रामफल ने उसे कहा कि शेयरों में ज्यादा बचत नहीं होती है, अगर वह उसे 4 लाख रुपये दे तो वह अच्छी कमाई करवा देगा। रामफल ने अनिल को कहा कि कमोडिटी में घाटा नहीं होने देगा। रामफल बोला अगर घाटा हुआ तो सारा घाटा उसका होगा, मुनाफे में भी रामफल व उसके साथी सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा रखेंगे और इन्वेसटमेंट अमाउंट वह उसे देगा। रामफल की बातों में आकर अनिल ने 21 जुलाई को 3 लाख 90 हजार 500 रुपये नकद जीरोधा कंपनी के एचडीएफसी अकाउंट में पर जमा करवाए। इसी दिन 10 हजार की पांच ट्रांजेक्शन अनिल के पीएनबी खाते से कुल 50 हजार रुपये जीरोधा कमोडिटी अकाउंट में डलवाए। इससे पहले कमोडिटी अकाउंट में 18 जुलाई को 10 हजार रुपये प्रत्येक की पांच ट्रांजेक्शन कुल 50 हजार रुपये, 19 जुलाई को भी 10 हजार रुपये प्रत्येक की पांच ट्रांजेक्शन कुल 50 हजार रुपये जमा करवाए। इस तरह से अनिल ने कुल 3 लाख 90 हजार 500 रुपये कमोडिटी अकाउंट में जमा करवाए। अनिल का आरोप है कि रामफल व उसके साथी उसकी जानकारी व रजामंदी के बिना उसके रुपयों का अपने अनुसार इस्तेमाल करते रहे। 16 अगस्त को अनिल ने रामफल से बातचीत में जाना कि कमोडिटी में लगाए सारे रुपये खत्म हो गए। इस पर रामफल ने कहा आज तो उसका ऑफिस बंद है। आप आने वाले कल ऑफिस आना। फिर वह मेरे मुनाफे के पैसे मुझे दे देगा। लेकिन वह नहीं मिला। उसके व्यवहार से अपने साथ ठगी का आभास होने पर अनिल ने 16 अगस्त को ही जीरोधा का पासवर्ड बदला। इसके बाद अनिल रामफल से मिला, लेकिन रामफल तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे पाया। रामफल ने उसे मूल राशि तीन लाख 90 हजार 500 रुपये का बैंक चेक दिया। जो 20अगस्त को बाउंस हो गया। पीड़ित अनिल ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसने कई बार रामफल से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन रामफल ने उसे उठावा लेने व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें