फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर दी पदोन्नती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 4 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर व 26 असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया। डॉ. मदन खिचड़ को छात्र कल्याण निदेशक, डॉ. बीना यादव को सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता नियुक्त किया गया। 3 वैज्ञानिकों का एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। पदोन्नत एवं चयनित सूची में शामिल वैज्ञानिकों ने कुलपति प्रो. बीआर कंबोज से मुलाकात कर कुलपति का आभार जताया।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधक मंडल की 275वीं बैठक हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के प्रबंधन मंडल ने समस्त 35 वैज्ञानिकों के पदोन्नत व चयनित सूची संबंधित आदेश पत्र जारी किए। वानिकी विभाग के डॉ. संदीप आर्य, माइक्रोबॉयोलोजी विभाग के डॉ. बलजीत सिंह सहारण, होर्टीकल्चर विभाग के डॉ. राजपाल सिंह दलाल, नवीकरणीय और जैव-ऊर्जा इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. यादविका को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया है। एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. कविता दुआ, डॉ. ओपी बिश्नोई व डॉ. दिलीप बिश्नोई का चयन किया गया है।
एसोसिएट पद पर सस्य विज्ञान विभाग में डॉ. सत्यजीत, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. विरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. अनिल कुमार ढाका, डॉ. अमरजीत, डॉ. मीना सेहवाग, डॉ. भगत सिंह, परिधान एवं वस्त्र विभाग से डॉ. निशा आर्य, डॉ. सरोज यादव, फार्म मशीनरी और पावर इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. अनिल कुमार, सांख्यिकी विभाग से डॉ. मनोज कुमार, व्यवसाय प्रबंधन से डॉ. सुमन गहलावत, डॉ. अमिता गिरधर, कीट विज्ञान से डॉ. तरूण वर्मा, डॉ. महा सिंह, अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग से डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मेहरचंद कांबोज, डॉ. सत्यवान आर्य, डॉ. योगेंद्र कुमार, पादप रोग विज्ञान से डॉ. देवव्रत, डॉ. सोमवीर, डॉ. यशपाल सिंह सोलंकी, डॉ. योगेश कुमार जिंदल, मृदा विज्ञान विभाग से डॉ. दिनेश कुमार की पदोन्नति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें