फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी उप मंडल में 27678 किसानों में से 23939 किसानों ने ई-केवाईसी कराई

Tue, 13 Feb 2024 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
12 से 21 फरवरी तक चलाया जाएगा पीएम किसान सैचुरेशन अभियान : अरुण यादव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम किसान सैचुरेशन अभियान चलाया गया है। यह अभियान 12 फरवरी से 21 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी से वंचित किसानों को शामिल कर ई-केवाईसी के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अरुण यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की राशि का लाभ डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की 16 वीं किस्त जारी की जाएगी। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग व ई-केवाईसी नहीं करवाई है। वे नजदीकी सीएससी सेंटर व पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से ई केवाईसी करवा सकते हैं। अब तक हांसी उप मंडल में 27678 किसानों में से 23939 किसानों ने ई-केवाईसी करवाई है। नारनौंद उप मंडल से 9194 किसानों में से 7570, बास उप तहसील में 10692 किसानों में से 9407 व खेड़ी जालब उप तहसील से 11738 किसानों में से 9729 किसानों ने ई-केवाईसी करवा ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें