फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सदस्यीय टीम पकड़ी सकी सिर्फ 12 पशु, दो पशुपालकों को दबोचा

विज्ञापन
. अब ट्रैफिक संभालू या बेसहारा पशु को सड़क से हटाऊं ... बस अड्डे के पास बेसहारा पशु को हटाता होमगार्ड - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को नई सब्जी मंडी में पुलिस की मौजूदगी में पशु पकड़ो अभियान चलाया। इस दौरान 23 सदस्यीय टीम ने सिर्फ 12 बेसहारा पशुओं को पकड़ा। अभियान के दौरान तकनीकी खामी आने से गाड़ी बीच रास्ते बंद हो गई। वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने वाले दो पशुपालकों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई। साथ ही उनकी बाइक इंपाउंड कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे नगर निगम की टीम नई सब्जी मंडी में पहुंची। शुरुआती दौर में ही गाड़ी के रेडियटर में दिक्कत आनी शुरू हो गई। उसके बाद बीच में अभियान बंद कर टीम गाड़ी को ठीक करवाने ऑटो मार्केट ले गई। बाद में टीम ने 12 बेसहारा पशुओं को पकड़ा। उल्लेखनीय है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर पशुओं का कब्जा है। बस अड्डे के सामने से लेकर दिल्ली रोड पर हर 100 मीटर के दायरे में बेसहारा पशु सड़क पर घूमते मिल जाएंगे। नेशनल हाईवे पर गांव मय्यड, रामायण, हांसी, गढ़ी, सोरखी, ढाणा कलां में बेसहारा पशु रहते हैं। याद रहे कि शुक्रवार को नगर निगम की टीम और पुलिस को धमकाते हुए पशु पालक दस पशुओं को छुड़वा ले गए थे। अब नगर निगम की ओर से सोमवार को भी पशु पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
सरकारी काम में बाधा डालने पर एक नाबालिग समेत दो पशुपालकों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद जिम्मेदार लोगों के हवाले किया गया है। राहुल की बाइक के दस्तावेज न होने पर उसे इंपाउंड कर दिया है। अब नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - एएसआई अनिल कुमार, चौकी प्रभारी, नई सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें