फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट रैली में पहुंचे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जींद रैली में जाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की अवहेलन की। पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, भाजपा जिला सचिव घोलू गुर्जर, और कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट के बाइक पर रवाना हुए। सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता भी अपने इन लीडर्स को फॉलो करते हुए बिना हेलमेट रैली के लिए निकले।
विज्ञापन

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली में जाने के लिए हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश को भाजपा के सीनियर नेताओं ने ही तोड़ दिया। पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह ने सिर पर पगड़ी बांधकर रैली की ओर बाइक पर गए। रैली में बिना हेलमेट जाते हुए उनके फोटो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए। भाजपा कार्यकर्ता पुुलिस टीम के सामने से ही बिना हेलमेट गुजरते रहे। पुलिसकर्मी रोकने की बजाय बाइक सवारों को रास्ता दिखाने में सहयोग करते रहे।

ट्रिपल राइडिंग भी
रैली में जाते समय कुछ युवा ट्रिपल राइडिंग करते भी दिखे। इन लोगों को भी किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन भर इस तरह से यातायात के नियमों को खूब तोड़ा।
विज्ञापन


नो चालान डे...
जींद रैली के चलते ट्रैफिक पुलिस की अधिकतर टीम जींद गई थी। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर महज 25 प्रतिशत मौके पर थी। इस कारण कहीं पर भी पुलिस ने चालान नहीं किए। दिनभर अघोषित नो चालान-डे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें