फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 17 नए मामले, अब तक 755 हुए ग्रस्त, 4026 आशंकितों के जांचे जा चुके सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 17 नए मामले मिले, अब तक 755 हुए ग्रस्त
विज्ञापन

जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच खल रही किट की कमी
हिसार। जिले में डेंगू के लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कुछ राहत के बाद शनिवार को फिर से मामले बढ़े। शुक्रवार को डेंगू के आठ नए मामले सामने आए थे। वहीं शनिवार को 17 नए मामले सामने आए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में अब डेंगू के कुल मामले 755 हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 4026 डेंगू आशंकितों सैंपल लिए गए हैं। 641 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं। कंपनियों से एसडीपी किट न आने की समस्या लगातार बनी हुई है। सरकारी और निजी अस्पताल दोनों जगह ही रैंडम डोनर प्लेटलेट्स लगाकर काम चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को हिसार नागरिक अस्पताल में पांच महीने का एक बच्चा भी प्लेटलेट्स कम होने के कारण परेशान होता दिखा। उसके परिजनों ने बताया कि बच्चे को बुखार के साथ-साथ प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा था। वह वीरवार रात बच्चे को हिसार नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की प्लेटलेट्स कम हैं, लेकिन ये नहीं बताया कि कितनी कम हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इन जगहों से मिले केस
शनिवार को विनोद नगर से 14 वर्षीय किशोर, 16 वर्षीय किशोर, बड़वाली ढाणी निवासी 17 वर्षीय किशोर, मिर्जापुर निवासी 22 वर्षीय युवक, छोटूराम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक, आदमपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, कुंज लाल गार्ड निवासी 30 वर्षीय युवक, चमारखेड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर निवासी 35 वर्षीय युवती, शक्ति नगर निवासी 35 वर्षीय युवती, बरवाला के लक्षमी विहार निवासी 38 वर्षीय युवक, मोरी गेट निवासी 40 वर्षीय युवक, शिव कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय दो युवक, सूर्य नगर निवासी 48 वर्षीय महिला, सेक्टर- 16-17 निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और बरवाला के जेवरा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिले।
विज्ञापन

किसी भी ब्लड बैंक में नहीं किट
सरकारी ब्लड बैंक में तो एसडीपी किट से प्लेटलेट चढ़ाने की सुविधा नहीं है। वहीं, जिनी ब्लड बैंक सर्वोदय ब्लड बैंक, नलवा ब्लड बैंक, मंगलम ब्लड बैंक में एक भी एसडीपी किट उपलब्ध नहीं है।
वर्जन
पांच-छह दिन से 200 किट की डिमांड की हुई है। दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रोकी हुई है। कल तक आने की उम्मीद है।
- डॉ. जीआर गुप्ता, मंगलम ब्लड बैंक, हिसार।
डिमांड की हुई है। अभी तक किट नहीं पहुंची है। किट कल आने की उम्मीद है।
-डॉ. संदीप कालरा, सर्वोदय ब्लड बैंक, हिसार।
50 किट की डिमांड भेजी थी। कल हमारे पास 16 किट आई थीं। आज सभी किट इस्तेमाल होने के बाद एक भी किट नहीं बची है।
- डॉ. जेपीएस नलवा, नलवा ब्लड बैंक, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें