फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी, नारनौंद के सात गांवों में होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। उपमंडल के अंर्तगत आने वाले सात गांवों में पंचायत के उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई है। 15 से 21 जून तक नामांकन भरे जाएंगे। 7 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। सरकारी अवकाश के कारण 16 व 17 जून को नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। नारनौंद ब्लॉक व हांसी द्वितीय खंड के अंतर्गत आने वाले सात गांवों में उपचुनाव का नोटिफिकेशन चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। इसके तहत 15 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 21 जून तक चलेगी। 22 जून को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 24 अगस्त को बाद दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लिया जा सकेगा। इसके पश्चात शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और उनकी सूची चस्पा की जाएगी। इसके पश्चात 7 जुलाई को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अगर कहीं दोबारा से चुनाव की जरूरत पड़ती है तो कमीशन नए तारीख व समय की घोषणा कर देगा।
विज्ञापन


इन गांवों में होगा चुनाव
नारनौंद ब्लॉक के गांव गामड़ा में सरपंच पद का चुनाव होना है। गांव की सरपंच ज्योति की नौकरी लगने के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण अब यह पद रिक्त है। कापड़ो के वार्ड 8 के पंच पद के लिए उपचुनाव होना है। वहां पर पंचायत चुनाव से ही यह वार्ड खाली पड़ा हुआ है। शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाने की वजह से इस बूथ से किसी ने यहां पर्चा दाखिल नहीं किया। वहीं मिर्चपुर के वार्ड 11 के पंच मुकेश की नौकरी लगने से पद खाली हो गया। माढ़ा के वार्ड 1 के पंच सूरजमल का निधन हो गया था। गुराना के वार्ड 20 के पंच की नौकरी लगने पर पद खाली हुआ। हांसी द्वितीय खंड के गांव खांडाखेड़ी के वार्ड 11 के पंच का निधन होने से पद खाली हुआ। बांडाहेड़ी के वार्ड 8 के पंच मोनू की नौकरी लगने और उगालन के वार्ड 13 के पंच जयभगवान की 31 मई 2018 को हत्या कर दी थी, जिसके कारण यह पद खाली हो गया था। जिन पर अब 7 जुलाई को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें