फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहरवासियों को व्हाट्स एप ग्रुपों में मिलेगी बिजली कट की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली निगम अब शहरवासियों को व्हाट्स एप पर बिजली कटों की जानकारी देगा। इसके लिए अलग-अलग एरिया के बाजारों व रिहायशी क्षेत्रों के व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों की सूचना भी बिजली निगम सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर दे रहा है। इन लिंक के जरिये शहरवासी ग्रुपों में जुड़ सकेंगे। इन्हीं ग्रुपों में शहरवासी अपने एरिया की बिजली संबंधी समस्याओं की भी सूचना डाल सकेंगे। ग्रुप में एक्सईएन, एसडीओ, सभी जेई और लाइन स्टाफ के सदस्य शामिल हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन


अब तक इन क्षेत्रों के बन चुके हैं ग्रुप
बिजली निगम की ओर से अब तक नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, डोगरान मोहल्ला, उदयपुरिया मोहल्ला, चौधरी मार्केट, मुलतानी चौक, रेड स्क्वेयर मार्केट, ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, काठ मंडी, अग्रसेन मार्केट, गणेश मार्केट, रेलवे रोड, अग्रसेन भवन एरिया, अर्बन एस्टेट-टू, सेक्टर 9-11, सेक्टर-14, आजाद नगर आदि एरिया के लोगों को शामिल कर व्हाट्स एप ग्रुप बनाए जा चुके हैं। बाकी एरिया के भी ग्रुप बनाने का काम जारी है।

आरडब्ल्यूए से भी ली जाएगी मदद
बिजली अधिकारियों के अनुसार शहर के अधिक से अधिक लोगों को इन व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए एसोसिएशनों के पदाधिकारियों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों को ग्रुप एडमिन भी बनाया गया है ताकि वह अपने एरिया के लोगों को ग्रुप में शामिल कर सकें।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र में लोगों को बिजली कट व अन्य बिजली संबंधी जानकारियां देने के लिए हमने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इन ग्रुपों में लाइन स्टाफ से लेकर एसडीओ, एक्सईएन स्तर के अधिकारी हैं। इसमें आने वाली शिकायतों का भी समय पर समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, एक्सईएन, डिविजन नंबर एक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें