फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास बर्फ फैक्टरी में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, संचालक बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुरानी सब्जी मंडी पुलिस चौकी के पास स्थित बर्फ फैक्टरी में सोमवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के प्रभाव से फैक्टरी संचालक बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसा तब हुआ जब सुबह फैक्टरी मालिक राधेश्याम कटारिया बर्फ जमाने वाली मशीन में तेल डालने के लिए नट-बोल्ट खोल रहा था। तेल डालने के बाद राधेश्याम नट-बोल्ट को ढंग से नहीं कस पाया। इससे गैस का रिसाव होने लगा। उस समय राधेश्याम कटारिया के साथ पांच मजदूर भी थे। जैसे ही उन्हें गैस रिसाव की बदबू आने लगी तो सभी मजदूर बाहर निकल आए, जबकि राधेश्याम कटारिया वहीं बेहोश हो गया। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों को दूर भिजवाया
पुलिस ने आते ही फैक्टरी के आसपास खड़े व घरों में बैठे लोगों को वहां से दूर भिजवा दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ऑक्सीजन मास्क लगाकर गैस का रिसाव रोकने के लिए अंदर गए। मगर पहले प्रयास में कर्मचारी कामयाब नहीं हो सके। उसके बाद पूरे शरीर पर ऑक्सीजन किट पहनकर कर्मचारी दोबारा अंदर गए और बड़ी मुश्किल से गैस के रिसाव को रोक सके। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

लोगों की आंखों में होने लगी जलन
अमोनिया गैस के रिसाव का प्रभाव जैसे जैसे आसपास के लोगों पर हुआ तो सभी की आंखों में जलन होने लगी। फैक्टरी के आसपास बनीं दुकानों को बंद करके दुकानदार दूर चले गए। पुलिस ने फैक्टरी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद करवा दिया। जब तक गैस का रिसाव बंद नहीं हुआ तब तक लोगों में बड़े हादसे का डर बना रहा।
विज्ञापन


कई बार हो चुका है रिसाव, फिर भी रिहायशी एरिया में फैक्टरी जारी
शहर में बनी बर्फ फैक्टरियों में इससे पहले भी कई बार अमोनिया गैस के रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद रिहायशी इलाकों में धड़ल्ले से बर्फ फैक्टरियां चल रही हैं। जिला प्रशासन ऐसी फैक्टरियों पर कोई गाइडलाइन की पालना नहीं करवा पा रहा है। जानकारों की मानें तो इससे पहले पड़ाव चौक, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला आदि क्षेत्रों में भी गैस के रिसाव के मामले सामने आ चुके हैं।

सुबह बर्फ फैक्टरी में गैस का रिसाव हो गया था। इस कारण फैक्टरी मालिक राधेश्याम कटारिया बेहोश भी हो गए। रिहायशी क्षेत्र में बर्फ फैक्टरी चलाई जा सकती है या नहीं, इस बारे में नियमों की जांच होगी। फिलहाल गैस के रिसाव को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर फूल कुमार, प्रभारी, मिलगेट थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें