फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोचिंग लिए सरकारी स्कूल की हीना बनी साइंस टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पिछले साल जीरो प्रतिशत रिजल्ट वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर की रहने वाली हिना ने बिना कोचिंग लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में पहला स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल साइंस की स्टूडेंट हिना कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।
पटेल नगर में फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले प्रेम कुमार की बेटी हिना ने सरकारी स्कूलों का रुतबा बढ़ाया है। परिवार चलाने के लिए हिना की माता पूजा कपड़े सिलाई का काम करती है। हिना ने नॉन मेडिकल साइंस में 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में हिना ने बताया कि परिवार वाले पढ़ाई में काफी मदद करते थे। जरूरत के अनुसार किताबें उपलब्ध कराते थे। हिना ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। हिना ने कहा कि वह स्कूल से घर जाने के बाद औसतन 5 से 7 घंटे पढ़ती थी।
विज्ञापन

फिजिक्स टीचर विजय कुमार ने कहा कि हम जो होमवर्क देते थे, हिना उससे ज्यादा काम करके लाती थी। मैथ टीचर सीमा विज ने बताया कि हिना सवाल को रटने की बजाय तर्क-वितर्क के साथ समझती है। केमिस्ट्री टीचर नीलम और हिंदी टीचर्स सुनीता पूनिया ने बताया कि पढ़ाई के अलावा क्विज में भी हिना राज्य स्तर पर प्रथम आ चुकी है। छात्रा हिना ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना चाहती है।
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षा में भी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे
हिना दसवीं की परीक्षा में भी टॉप पांच में रही थी। इसमें हिना ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। स्कूल प्राचार्या आशा भ्याणा ने बताया कि पिछले साल हमारे स्कूल का रिजल्ट बेहद खराब आया था। इस कारण सभी शिक्षक काफी बुरा महसूस कर रहे थे। इस बार हिना ने पूरे स्कूल ही नहीं पूरे प्रदेश में अपना नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें