फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रोडवेज का प्रदेश भर में चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंगलवार को प्रदेश भर में रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हिसार डिपो में सुबह 4 बजे से बसों को रोकने का एलान किया है। फिलहाल एक दिन चक्का जाम रहेगा। मंगलवार को फिर से सभी 8 यूनियनों की मीटिंग होगी। जिसमें आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार के चक्का जाम की तैयारियों को लेकर आठों यूनियनों की बैठक हिसार में आयोजित की गई। यूनियनों ने कहा कि सरकार बातचीत का न्यौता देने से पहले सोच ले। उसे समझौता लागू करना है या नहीं। सरकार बार-बार समझौता तोड़कर हमें हड़ताल, चक्का जाम करने के लिए मजबूर करती है। रोडवेज कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा एवं रमेश सैनी ने कहा कि मंगलवार के चक्का जाम के बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुली तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी आगामी रणनीति तय करेगी। जिसमें 18 जून को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव व 9 जुलाई को करनाल में सीएम के कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे।
बैठक में दलबीर किरमारा, रमेश सैनी, जयभगवान बडाला, रामसिंह बिश्नोई, राजपाल नैन, बहादुर संडवा, सतपाल डाबला, रमेश श्योकंद, रमेश माल, कीमत ढांडा, अरूण शर्मा, दर्शन जांगड़ा, सुभाष ढिल्लो, कुलदीप पाबड़ा, राजेश खेदड़, सुरेन्द्र भाटिया, धर्मपाल बूरा, अजमेर सावंत सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

प्लान बनाकर ही निकलें घर से
मंगलवार को कहीं जाने का प्लान हो तो पहले से तैयारी कर लें। रोडवेज की करीब 3 हजार से अधिक बसें सड़कों पर न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतें आएंगी। निजी बसों में भारी भीड़ रहेगी। इस कारण अगर संभव को बस यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं।
ट्रेन का विकल्प अपनाएं
अगर मंगलवार के दिन घर से यात्रा की मजबूरी हो तो ट्रेन का विकल्प अपना सकते हैं। बसों की हड़ताल के कारण यहां भी भीड़ अधिक रहेगी। फिर भी आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। ट्रेन का टाइम शेडयूल जानकर कार्यक्रम बना सकते हैं।
ट्रेन दिल्ली की ओर
हरियाणा एक्सप्रेस.. हिसार-दिल्ली तिलक ब्रिज - सुबह 5 बजे
हिसार से दिल्ली ----------------सुबह 9.35 बजे
गोरखधाम---------------------- शाम 4.25 बजे

सिरसा की ओर..............
रेवाड़ी- फाजिल्का.. हिसार से सिरसा के लिए 8.15 बजे
धुरी .....................हिसार से सिरसा------ सुबह 8.50 बजे
रेवाड़ी - भटिंडा -- हिसार से सिरसा ------दोपहर 12.40 बजे
रेवाड़ी गंगानगर----हिसार से सिरसा -------शाम 4.50 बजे
किसान एक्सप्रेस---हिसार से सिरसा--------शाम 7.00 बजे
हरियाणा एक्सप्रेस---हिसार से सिरसा------ रात 10.50बजे
हिसार से भिवानी- रेवाड़ी की ओर
हिसार से रेवाड़ी पेसेंजर -------सुबह 6.30 बजे
गंगानगर से रेवाड़ी पेेसेंजर -----सुबह 8.13
हिसार जयपुर पेसेंजर-------------दोपहर 2.05 बजे
फाजिल्का रेवाड़ी पेसेंजर------------शाम 5.00 बजे
भटिंडा से रेवाड़ी पेसेंजर ------------रात 9.55 बजे
हिसार- जयपुर पेसेंजर--------------रात 11.35 बजे
थमे रहेंगे 212 रोडवेज के पहिए.....
रोडवेज के हिसार डिपो में 212 बसों हैं। जिसमें हांसी बस डिपो भी शामिल है। जिसमें सबसे अधिक बसें सिरसा- हिसार- दिल्ली रूट पर हैं। हिसार-गुरुग्राम, हिसार-चंडीगढ पर भी काफी बसें हैं। इसके अलावा हिसार-भिवानी, हिसार-भादरा, हिसार-राजगढ रूट प्रमुख हैं। इसके अलावा लोकल रूट पर रोडवेज की बसें सेवा देती हैं। जिसमें रोजाना करीब 15 लाख का राजस्व मिलता है।

रोडवेज की हड़ताल में किसी तरह की कानून व्यवस्था की दिक्कत न हो इस कारण यहां सुबह 4 बजे से ही पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीसी निखिल गजराज को अवगत कराया गया है। डीसी की ओर से तहसीलदार कणब लाकड़ा को डयूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

-खूबीराम कौशल, जीएम ,रोडवेज हिसार।

फोटो संख्या - 46
आज रोडवेज का प्रदेश भर में चक्का जाम
सुबह 4 बजे से बस अड्डा परिसर में तैनात होगी फोर्स
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें