फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घना कोहरा छाने से टकराए 15 वाहन, 25 लोग घायल

विज्ञापन
हिसार। क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सिरसा हाईवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ कैंप के गेट नंबर दो के सामने अचानक घना कोहरा छाने से एक के बाद एक करीब 15 वाहन टकरा गए। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी अभिमन्यु, सदर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और हिसार के अस्पतालों में भर्ती कराया। दिल्ली निवासी रवि गोस्वामी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन

धुंध या डंपिंग स्टेशन का छाया धुंआ
गंगवा गांव के रहने वाले कमलकांत ने बताया कि वह अपने दोस्त हांसी निवासी विजय सैनी के साथ सुबह कार में सवार होकर किसी काम से पंजाब के मानसा शहर जा रहा था। जैसे ही बीएसएफ के गेट नंबर दो के सामने पहुंचे तो घने कोहरे के कारण कार दूसरी कार से जा टकराई। उस समय पता चला कि एक दर्जन से अधिक वाहन टकराए हुए हैं। गोरखपुर गांव निवासी मंदीन ने बताया कि वह सुबह कार में सवार होकर हिसार से अपने गांव की तरफ निकला था। रास्ते में घना कोहरा होने के कारण सड़क किनारे क्षतिग्रस्त डंपर से कार जा टकराई और घायल हो गया। नरेेश ने बताया कि वह किसी काम से कार में सवार होकर अग्रोहा की तरफ जा रहा था। बीएसएफ के पास कोहरे के कारण पहले से टकराए गए वाहन से टक्कर हो गई। वहीं कुछ घायलों का कहना था कि ढंढूर के पास डंपिंग स्टेशन से निकलने वाले धुएं के कारण हादसा हुआ है।
दिल्ली से आ रहे कार चालक बटिंडा निवासी कुलविंदर ने बताया कि वह यात्रियों को दिल्ली छोड़कर लौट रहा था। जैसे ही बीएसएफ के सामने पहुंचा तो अचानक आंखों के आगे अंधेरा छा गया। कुछ दिखाई न देने के कारण कार सामने खड़े वाहन से जा टकराई। हादसा का पता चलने पर आसपास खेतों में लोग आए और एंबुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ वाहन गलत दिशा में गाड़ी चलाते हैं जिस कारण अक्सर यहां पर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

घायल
हिसार की डिफेंस कॉलोनी निवासी शेखर, दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी रवि गोस्वामी, आजाद नगर निवासी नरेश कुमारी, ममता, जिंदल चौक निवासी पंकज, आजाद नगर निवासी शीतल और पूनम व दाहिमा निवासी नीलम का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचार चल रहा है। वहीं, गंगवा निवासी कमलकांत और हांसी निवासी विजय सैनी को हिसार के नागरिक अस्पताल में लाया गया। इसके अलावा कुछ अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुबह घने कोहरे के कारण बीएसएफ कैंप के पास कई वाहन आपस में टकरा गए। घायल लोगों को अग्रोहा और हिसार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। - सत्यनारायण, कार्यवाहक, सदर थाना प्रभारी, हिसार

हिसार। क्षतिग्रस्त डंफर को क्रेन की सहायता से हटाते हुए।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें