फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मॉडल टाउन का राजकीय स्कूल में 1392 विद्यार्थी, कमरे सिर्फ 20

Thu, 19 Aug 2021 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चेतन वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

वर्ष 2017 में इसे अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना दिया। 2018 में मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबल शिफ्टिंग से शुरू हो गया। सुबह छठी कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं व शाम के समय पहली से 5वीं तक की कक्षाएं लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
राजकीय स्कूल के बरामदे में पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस साल पहली से 12वीं कक्षा तक 1392 विद्यार्थियों ने दाखिला किया है। विद्यार्थियों की इतनी संख्या के बावजूद स्कूल में केवल 20 कमरे हैं। कमरों के अभाव में पिछले चार साल से यह स्कूल दो शिफ्टों में चल रहा है।

विज्ञापन


विडंबना यह है कि शिफ्टिंग में कक्षाएं लगने पर भी विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। हांलांकि पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के 348 विद्यार्थी स्कूल नहीं खुलने से घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

कोरोना काल में अभी कक्षा छठी से 12वीं तक की कक्षाएं हीं लग रही हैं। इन कक्षाओं में 1044 विद्यार्थी हैं। 20 कमरों में 1044 बच्चों को बैैठाने के लिए हर कमरे में 52 विद्यार्थी बैठाने होंगे। जबकि महामारी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार एक कक्षा में 30 से अधिक विद्यार्थी नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों की बात करें तो सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक कक्षा छठी से 12वीं तक की कक्षाएं और दोपहर 1 बजे से शाम सवा 5 बजे तक पहली से 5वीं तक की कक्षाएं लगती थी। मॉडल टाउन स्थित सरकारी स्कूल में इस साल विद्यार्थियों के हिसाब से अतिरिक्त 20 कमरों की ओर जरूरत है।

वर्ष 1957 में मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल को बनाया गया था। पहले यह स्कूल प्राइमरी तक था। इसके बाद शहर के बीचों-बीच होने के कारण इस स्कूल को अपग्रेड कर मिडिल और फिर हाई स्कूल में तब्दील किया गया।

वर्ष 2017 में इसे अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना दिया। 2018 में मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबल शिफ्टिंग से शुरू हो गया। सुबह छठी कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं व शाम के समय पहली से 5वीं तक की कक्षाएं लगनी शुरू हो गई।

कक्षा वार विद्यार्थियों की संख्या
  • पहली कक्षा 54
  • दूसरी कक्षा 71
  • तीसरी कक्षा 65
  • चौथी कक्षा 72
  • पांचवी कक्षा 86
  • छठी कक्षा 138
  • सातवीं कक्षा 145
  • आठवीं कक्षा 146
  • नौंवी कक्षा 156
  • दसवीं कक्षा 181
  • ग्यारहवीं कक्षा 148
  • बारहवीं कक्षा 130
 
  • स्कूल में अतिरिक्त कमरें
  • लैब 2 कमरे
  • आईटी 1 कमरा
  • पीसीए 1 कमरा
  • कंप्यूटर लैब 1 कमरा
  • लाईब्रेरी 1 कमरा
अब इस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। जबकि कमरे सिर्फ 20 हैं। जिस कारण अब डबल शिफ्टिंग से भी राहत नहीं मिल रही है। प्राइमरी तक की कक्षाएं लगने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कमरों के अभाव के कारण कई बार उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है। - कुलभूषण शर्मा, स्कूल मुखिया, मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें