फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस से पहले सवारी उठाने के चक्कर में प्राइवेट बस चालक ने डंपर में ठोकी बस, 19 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फतेहाबाद से हिसार की ओर आ रही प्राइवेट बस चालक ने रोडवेज डिपो की बस से पहले सवारियां उठाने के चक्कर में स्पीड बढ़ा दी, जिस कारण बस और एक डंपर में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां मामूली घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल दौलतपुरिया गांव निवासी अंगूरी व अन्य ने बताया कि वे फतेहाबाद से एक प्राइवेट बस में हिसार आने के लिए बैठे थे। चालक तेज गति से बस चला रहा था। उन्होंने बताया कि जब बस अग्रोहा पार कर गई तो परिचालक ने चालक से कहा कि उनके पीछे सरकारी बस आ रही है और उससे पहले हमें सवारियों उठानी हैं। इसके बाद बस चालक ने बस की स्पीड और बढ़ा दी। तेज गति होने के कारण चालक ने बस को सामने चल रहे डंपर में ठोक दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने वहां से गुजर रही गाड़ियों को रुकवाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में ये सवारियां हुईं घायल
हादसे में घायल होने वालों में अधिकांश फतेहाबाद जिले के रहने वाले हैं। घायल होने वालों में मोहित, मुकेश, संजय, सतपाल, शालू, रमेश, राहुल, सुधीर, संदीप, माडूराम, गीता, पिंटू, जगदीश, पुष्पा, जीतू, तरुण, अंगूरी, रोहित व राजिंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें