फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस एकड़ में 100 करोड़ से बनेगा 108 फुट ऊंचा महालक्ष्मी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रविभूति स्मारक में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिर निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि को धार्मिक स्थल के तौर पर विकसित करेंगे। कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी देवी मंदिर 10 एकड़ भूमि पर भव्य मंदिर मंदिर स्थापित किया जाएगा। अग्रोहा शक्तिपीठ अग्रविभूति स्मारक में बनने जा रहे मंदिर की ऊंचाई 108 फुट होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश, उत्तराखंड विधानसभा के स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, उनकी पत्नी प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता, यूपी के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, झारखंड के कैबिनेट मंत्री पन्ना गुप्ता, उतराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आरएस प्रेमचंद गोयल पहुंचे। अग्रवाल समाज के लोगों ने अग्रोहा को तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का संकल्प लिया। मंदिर निर्माण में देशभर के दस करोड़ अग्र बंधुओं का सहयोग होगा। एक ईंट 500 रुपये के हिसाब से लोग सहयोग कर सकते हैं। मंदिर का डिजाइन अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के आर्किटेक्चर सीबी सोमपाल ने तैयार किया है। यह देश का सबसे पहला और ऐतिहासिक आद्य महालक्ष्मी का मंदिर होगा। अग्रोहा में बनने जा रहे महालक्ष्मी मंदिर का आकार श्रीयंत्र के आकार का होगा। मंदिर में 108 किलो चांदी से आद्य महालक्ष्मी की प्रतिमा 108 किलो चांदी के सिंहासन पर स्थापित की जाएगी।
इस अवसर पर एक शाम भगवान अग्रसेन के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक-प्रवाहिकाओं राजेंद्र अग्रवाल, कोटातेज सिंह, जयपुर से समीक्षा अग्रवाल, सवाई माधोपुर से प्रिंसी गोयल, आदमपुर से रितिका अग्रवाल, सवाई माधोपुर, सेशिवम गोयल ने अग्रसेन का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें