हिसार। धीरणवास स्थित गुरुकुल के प्रांगण में स्वामी इन्द्र वेश विद्यापीठ, युवा निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जलियांवाला बाग हत्याकांड के 104 वर्ष पूरे होने पर शहीदों की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में कुल 104 शिक्षकों व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान के इस अवसर पर 80 शिक्षकों के अलावा 10 सोशल मीडिया कर्मियों को सजग प्रहरी सम्मान व 14 शिक्षकों को शिक्षा सारथी पुरस्कार प्रदान किया गया। जिनमें हरियाणा के अतिरिक्त राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उड़ीसा, चंडीगढ़ के शिक्षक शामिल थे। मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने कहा कि गुरुकुल शिक्षण पद्धति में ऋषियों की परम्पराएं निहित हैं।
शिक्षा विभाग हरियाणा से अतिरिक्त निदेशक करणमयी ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा दे सकता है। अध्यक्षता करते हुए सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि शिक्षकों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व है। कार्यक्रम का संयोजन व मंच संचालन गुरुकुल धीरणवास के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने किया।
इस अवसर पर बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन पूनम आर्या, राष्ट्रपति से सम्मानित मनोज लाकड़ा, शशि बाला, स्वामी ब्रह्मानंद, मथुरा, डॉक्टर लक्ष्मणदास (मध्यप्रदेश), शशिबाला, गुरुग्राम, शशि आर्य, जिला रोजगार अधिकारी चरखी दादरी सुबेसिंह आर्य, रोहतक रेडियो से निदेशक रहे सम्पूर्ण बागड़ी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दलबीर आर्य, हरपाल आर्य, सज्जन राठी, पवन, अशोक , प्रदीप, अनिल, जयवीर, अजीतपाल, जोगेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश आर्य, नत्थू सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।