फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के ट्रैक्टर व मशीन जले, किसान को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बास।
गांव बास खुर्द के खेतों में गेहूं के भूसे से तूड़ी बना रहे ट्रैक्टर और मशीन में अचानक आग लग गई। ट्रैक्टर और मशीन देखते ही देखते पूरी तरह जल गए। ट्रैक्टर चला रहे किसान ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव बास खुर्द के किसान सत्यवान अपने खेत में गेहूं की फसल के अवशेष से अपने ट्रैक्टर और रिपर मशीन से तूड़ी बना रहा था। अचानक तूड़ी बनाने की मशीन में आग लग गई। किसान सत्यवान के भाई जसबीर ने मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। आग को देखकर आस पड़ोस के किसान इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। इसकी सूचना हांसी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर और मशीन पूरी तरह जल चुके थे। बास थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड और किसानों ने आग पर काबू पाया। मामले में सत्यवान के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। चालक जसबीर ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर और मशीन में आग लग गई। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नया ट्रैक्टर और मशीन खरीदे थे। उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें