फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जम्मू-कश्मीर के कठुुवा और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म की शिकार हुई बेटियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहरवासियों ने रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा की मांग की। कैंडल मार्च शाम सात बजे राजगढ़ रोड स्थित एचएयू के चार नंबर गेट से शुरू होकर फव्वारा चौक पर सर छोटूूराम की प्रतिमा के सामने समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में महिला जनवादी संगठन की कार्यकर्ता शकुंतला जाखड़ ने कहा कि आज देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भाजपा के ही नेता ध्वस्त करते जा रहे हैं। कैंडल मार्च के दौरान सभी प्रदर्शनकारियों के चेहरे पर इस घटना का अंजाम देने वालों केे खिलाफ गुस्सा साफ नजर आया। जाखड़ ने कहा कि देश में इंसान के रूप में लोग भेड़िये बनकर घूम रहे हैं। कैंडल मार्च के दौरान जनवादी महिला समिति की सदस्य, सुनील सिवाच, शीला देवी, बिमला देवी, सबनम, बिमला चौधरी, दिनेश सिवाच, वार्ड नंबर 15 से राकेश पंडित, विक्रम मितल, अजीत काजला, डॉ. हितेष, डॉ. बलजीत, डॉ. अर्जुन, अल्का सिवाच, संतोष श्योकंद, भारती, सुदेश के अलावा एचएयू के विद्यार्थियों सहित अनेक शहरवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें