फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर लूटे दस लाख रुपये

विज्ञापन
हिसार। पेट्रोल पंप संचालक की क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। डाटा रिफाइनरी के पास पेट्रोल पंप संचालक और उसके चचेरे भाई पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दस लाख रुपये लूट लिए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद लहूलुहान हालत में लाड़वा गांव निवासी जितेंद्र और सुरेश को हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाडवा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनका बहल के पास पातवान गांव में पेट्रोल पंप है। डाटा गांव के पास हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी से तेल के कैंटर लेकर आते हैं। भिवानी जिले के रहने वाले विरेंद्र के काफी तेल कैंटर हैं और वहां ठेकेदारी का काम करता है। उसका परिचित नरेंद्र काम संभालता है। उसके कैंटर हमारे पेट्रोल पंप पर तेल डालते हैं। गत दिवस तेल कैंटर लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जितेंद्र ने बताया कि चचेरे भाई सुरेश के साथ कार में सवार होकर तेल कैंटर लेने गए थे, क्योंकि कई बार चालक रास्ते में तेल निकाल लेते हैं। जिस कारण हमें नुकसान हो रहा था। इसलिए गाड़ी के पीछे पीछे जाने के लिए वहां गए थे, ताकि निगरानी रख सकें।
घायल ने बताया कि करीब पौन चार बजे तेल कैंटर रिफाइनरी के अदंर गया और पांच बजे वह बाहर आया गया। चालक कैंटर को खड़ा कर कहीं चला गया। वहां पर मौजूद नरेंद्र को कहा कि चालक को भेज दो क्योंकि पंप पर तेल खत्म हो गया है और वहां पर कैंटर लेकर जाना है। नरेंद्र ने बताया कि उसके पास रुपये भी है जो बैंक में जमा करवाने है। इसलिए जल्द जाना है। वह टाल-मटोल करता रहा लेकिन उसने चालक नहीं भेजा। जब इस बारे में रिफाइनरी के अंदर एक अधिकारी से बात की तो उसने कहा कि वह नरेंद्र से बात करता है। उसके बाद भी कोई चालक नहीं भेजा। वहीं बाहर अपनी कार के अंदर बैठे चालक का इंतजार करते रहे। आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे तीन तेल के कैंटर आए और गाड़ी को घेर लिया। उसके बाद कैंटर से दो युवक उतर कर आए और हमसे माचिस मांगी। कुछ देर बाद पांच छह युवक आए और आते ही गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। फिर एक ने गाड़ी के डैश बोर्ड के अंदर रखी हुई दस लाख रुपये की नकदी निकाल ली। जब विरोध किया तो लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में पुलिस को डायर 112 पर सूचना दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को हांसी उपचार के लिए लेकर आए। पता चलने पर बरवाला पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें