फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े, सभी के उखाड़े मीटर

विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने के बाद कार्रवाई करती बिजली निगम व विजिलेंस की टीम। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बिजली निगम व विजिलेंस टीम की ओर से डिफाल्टरों की धरपकड़ जारी है। मंगलवार को संयुक्त टीम ने शहर में बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े। जिन पर कुल साढ़े 4 लाख रुपये का जुर्माना किया। बिजली निगम की ओर से कुल 20 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 6 बजे से बिजली निगम व विजिलेंस टीम ने टेकड़ा मोहल्ला में 3, लक्ष्मी नगर में 5 और 12 क्वार्टर में 2 बिजली चोरी के मामले पकड़े। खास बात थी कि सभी बिजली चोर मीटर के पास से कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने मौके पर बिजली चोरी पकड़कर सभी के मीटर उखाड़ लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए। इस मुहिम में बिजली निगम की ओर से जेई अनिल बागड़ी, जेई कृष्ण विजिलेंस टीम से एएसआई महाबीर सिंह पंघाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें