हरियाणा के गुरुग्राम में सामूहिक दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच की सिफारिश की है। आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने डीजीपी पीके अग्रवाल को इस संबंध में बुधवार को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले को गंभीर विषय बताते हुए कानून का दुरुपयोग होने की भी आशंका जताई है। प्रीति ने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त से मामले में अब तक दर्ज केस पर हुई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। 24 अक्तूबर 2021 को भी पीड़िता ने एक अन्य थाने में यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है।