पहाड़ो में हुई भारी बरसात के बाद सोमवार को अचानक टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। धीरे धीरे बढ़ते जलस्तर को लेकर नदी की जद में बसी कॉलोनीयों के लोग भी सहम गए और सामान भी समेटना शुरू कर दिया।
दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक कुछ एक गलियों व घर में भी पानी घुसना शुरू हो गया। था। सिंचाई विभाग की तरफ से भी मुनादी करवाई गई है कि टांगरी का जलस्तर ओर बढ़ने की आशंका है।