फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: राम रहीम को मिली जेड प्लस सुरक्षा, सोनीपत में पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। डेरा मुखी फरलो पर जेल से बाहर है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) व इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) से जुड़े दो गैंगस्टर मंगलवार को हरियाणा के सिरसा में दबोचे गए हैं। 6 दिन में इन संगठनों से जुड़े 9 आतंकी और गैंगस्टरों को हरियाणा व पंजाब पुलिस दबोच चुकी है। सूत्र बताते हैं कि मोहाली पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सिरसा जिला के करीब 22 युवक खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हैं। पंजाब पुलिस इनकी लोकेशन और ठिकानों पर दबिश दे रही है। अन्य खबरें पढ़ें...

निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को 75 फीसदी आरक्षण: हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बहस के लिए दिया सात मार्च का समय

विज्ञापन

हरियाणा सरकार के निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को 75 फीसदी आरक्षण देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को मामले में बहस के लिए सात मार्च का समय दिया है। 17 मार्च तक केस का निपटारा होगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: गुरमीत राम रहीम को मिली जेड प्लस सुरक्षा, खालिस्तानी समर्थकों से जान को है खतरा

डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। डेरा मुखी फरलो पर जेल से बाहर है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम फिलहाल फरलो पर बाहर है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा: सरकार ने स्थगित की आठवीं और पाचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा, स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रहेगा जारी
हरियाणा सरकार ने पांचवी और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा इस सत्र के लिए स्थगित कर दी है, लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सीबीएसई और एचबीएसई स्कूलों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इसके लिए स्कूल 28 फरवरी पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, जिसके लिए पांच हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

सोनीपत: पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार, आठ राज्यों में फैला है जाल
एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली का रहने वाला दिशांत है। आरोपी सीबीआई में कर्मी था और दिल्ली मुख्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर था। आरोपी को सीबीआई की टीम इस मामले में पहले गिरफ्तार कर चुकी थी और वह अब जमानत पर आया था। उसे अब एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर...

उजड़ा सुहाग: दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी, ट्रॉले की टक्कर से पति की दुखद मौत
हरियाणा के चरखी दादरी के समसपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे एक ट्राला चालक ने कार को टक्कर मार दी। दुल्हन के हाथ से अभी मेंहदी का रंग छूटा भी नहीं था कि 16 दिन पहले दूल्हे बने रेवाड़ी के एक्सिस बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई। 27 वर्षीय आशुतोष अपनी पत्नी को मायके से लेने दादरी जा रहा था। हादसे ने विवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया और दो परिवारों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के दादा की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें