फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: पेपर सॉल्वर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, सोमवीर सांगवान ने सरकार को दोबारा समर्थन दिया

Mon, 21 Mar 2022 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने मनोहर सरकार को दोबारा समर्थन दे दिया। सांगवान ने किसान आंदोलन के दौरान सरकार से समर्थन वापस लिया था।
विज्ञापन
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘खेलों को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ राज्य पुरस्कार’ इस बार हरियाणा को मिला है। लगातार तीन वर्ष के विजेता ओडिशा और अन्य सभी राज्यों को पछाड़कर हरियाणा ने यह पुरस्कार पाया है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के खिलाड़ियों ने राज्य के लिए आठ अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हरियाणा बजट सत्र: गिरदावरी पर सदन में हंगामा, डिप्टी सीएम का जवाब-सभी को मुआवजा मिलेगा

चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने मनोहर सरकार को दोबारा समर्थन दे दिया। सांगवान ने किसान आंदोलन के दौरान सरकार से समर्थन वापस लिया था। नारनौल से विधायक राम कुमार गौतम ने खाद्य पदार्थ में मिलावट का मामला उठाया। विधायक ने मांग की कि कानून में संशोधन करके इसे सख्त बनाया जाए। मिलावट करने वालों को मौत की सजा का प्रावधान हो। इस पर मंत्री कमल गुप्ता ने जवाब दिया कि हर जिले में टेस्टिंग लैब खोलने का प्रस्ताव है। पढ़ें विस्तृत खबर...

सफलता: पेपर सॉल्वर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, गैंग सरगना के लिए लेकर आते थे अभ्यर्थी, लेते थे कमीशन

हरियाणा में पेपर सॉल्वर गैंग के पांच आरोपियों को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली निवासी अतुल, पवनजीत, आकाश और रवि दहिया तथा रोहतक के गांव नौनंद का अभय है। एसटीएफ पांचों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


हरियाणा में जल्द पंचायत चुनाव नहीं: याची ने अर्जी पर जवाब दाखिल करने की मोहलत मांगी, सुनवाई एक सप्ताह टली

पंचायत चुनाव में आरक्षण के प्रावधान में विसंगतियों को लेकर दाखिल याचिका पर एक बार फिर से सोमवार को सुनवाई टाल दी गई। सरकार द्वारा चुनाव करवाने के लिए दाखिल की गई अर्जी पर सोमवार को  फिर से याची पक्ष ने जवाब के लिए मोहलत मांगी जिस पर हाईकोर्ट ने एक सप्ताह का समय याची पक्ष को दिया है। ऐसे में एक बार फिर से पंचायत चुनाव लटक गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर आप की निगाहें, पूर्व डीजीपी के भाई ने थामा पार्टी का दामन, कई और संपर्क में

पंजाब में फतेह के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा में सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर है। अधिकारियों के परिजनों तक को पार्टी में शामिल करने का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पंचकूला में हुए एक कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह के भाई आदर्श पाल सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा में बिजली की मांग बढ़ी: गर्मी शुरू होते ही चलाने पड़े बंद पावर प्लांट, खेदड़ और पानीपत की एक-एक यूनिट चालू

हरियाणा में इस बार समय से पहले ही गर्मी के दस्तक देने से बिजली की खपत अचानक से बढ़ गई है। सप्ताह में ही 1500 मेगावाट की अतिरिक्त खपत बढ़ी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में मांग को पूरा करने के लिए विभाग को बंद पड़े पावर प्लांट चलाने पड़ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के पीक सीजन में लोगों को बिजली के कट झेलने पड़ सकते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें