उत्तर भारत के सात राज्यों से जुडे़ श्रद्धालुओं व तीर्थ यात्रियों की पटियाला-यमुनानगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की महत्वपूर्ण मांग अब पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पटियाला-यमुनानगर सड़क को फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण परियोजना की मंजूरी दी है। अन्य खबरें पढ़ें...
हिसार में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई पिकअप गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल
हरियाणा के हिसार जिले में नारनौंद कस्बे के हांसी रोड पर एक पिकअप गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए नारनौंद के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें हांसी व हिसार रेफर कर दिया है। तीनों मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार: दो सगी बहनों की जलकर मौत मामले में गायब पिता का शव में मिला, हत्या का केस दर्ज
हिसार के आदमपुर खंड के गांव मोहब्बतपुर की ढाणियों में 16 मार्च अलसुबह लगी आग में जलने से दो सगी बहनों की मौत के मामले में गायब पिता का शव राजस्थान के झांसल गांव में सिद्धमुख नहर में मिला है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एसपी के सिक्योरिटी एजेंट की शिकायत पर एफआईआर की है। पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक: बनियानी में कबड्डी खिलाड़ी को पीट-पीटकर किया बेहोश, आरोप- खेल में आगे बढ़ने की रंजिश रखते हैं आरोपी
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बनियानी में एक कबड्डी खिलाड़ी को गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने होली के दिन पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। युवक के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक दबंग समुदाय से हैं और उनकी जाति के युवक के आगे बढ़ने से रंजिश रखे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह पहले बेटे का सम्मान समारोह भी नहीं होने दिया था। इसके लिए पिता ने एएसपी को लिखित आरोप पत्र सौंपा है। एएसपी कृष्ण लोहचब ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक: होली के दिन लापता हुआ युवक, तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी क्षेत्र के गांव खरकड़ा से होली के दिन लापता युवक 24 वर्षीय साहिल का शनिवार को तालाब में शव मिला है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट के साथ गांव में पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। अब परिजनों के बयान दर्ज होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार: भेड़ फार्म में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर हुई राख
हिसार के केंद्रीय भेड़ प्रजनन फार्म में इंडो ऑस्ट्रेलियन गेस्ट हाउस में आग लग गई। आग के कारण हिसार की एक ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख हो गई। साल 1970 में ऑस्ट्रेलिया से फाइबर मंगवाकर यह पोर्टेबल फाइबर गेस्टहाउस बनाया गया था। जिसमें लगी आग में दो गैस सिलेंडर फटने से रेस्ट हाउस जलकर रखा हो गया। पढ़ें विस्तृत खबर...