यमुना नदी की भूमि को लेकर पांच दशकों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा विवाद को निपटाने के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया) ने बॉर्डर लाइन तय करनी शुरू कर दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बॉर्डर लाइन पर 70 फुट के विशेष रूप से डिजाइन किए गए खंभे लगाए जा रहे हैं, जो भविष्य के लिए दोनों प्रदेशों की हद होंगे। पढ़ें अन्य खबरें...
प्रदर्शन: नेताओं के फोटो वाले थैलों के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा, सवाल-सरकार के पास प्रचार के लिए कहां से आया पैसा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नपूर्णा योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारकों दिए जा रहे राशन के थैलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के फोटो लगे होने पर दूसरी दिन भी किसानों ने रोष जताया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार में वारदात: बैंक परिसर के साथ लगे एटीएम से 3.82 लाख की चोरी, गैस कटर से काटकर पैसा ले गए चोर
हिसार के गांव भिवानी रोहिल्ला में चोरों ने बुधवार रात को एटीएम को गैस कटर से काटकर 3.82 लाख रुपये चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जब लोग एटीएम में पैसा निकालने पहुंचे तो इस बारे में जानकारी मिली। सूचना के बाद डीएसपी नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा : सरकार ने प्रदेश में गोरखधंधा शब्द किया प्रतिबंधित, अब नहीं होगा इस्तेमाल
हरियाणा सरकार ने गोरखधंधा शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश में किसी भी संदर्भ में इसे अब इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। गोरखनाथ समुदाय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर इस शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। समुदाय की मांग पर बुधवार को सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
तकनीक: बिजली गिरने से 15 मिनट पहले मिलेगी सूचना, पूना के संस्थान ने बनाया मोबाइल एप
अब बिजली गिरने से 15 मिनट पहले ही मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा। यह सुविधा दामिनी एप पर मिलेगी। इस एप को विज्ञान संस्थान पुणे ने विकसित किया है। मानसून जहां अपने साथ बारिश लेकर आता है, वहीं उसके साथ बिजली गिरने की संभावना भी होती है। बिजली गिरने के कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। पढ़ें विस्तृत खबर...
समाधान: हरियाणा-यूपी के बीच सीमा विवाद निपटाने के लिए लगाए जाएंगे 70 फुट के विशेष खंभे, पानी में भी नहीं होंगे खराब
यमुना नदी की भूमि को लेकर पांच दशकों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा विवाद को निपटाने के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया) ने बॉर्डर लाइन तय करनी शुरू कर दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बॉर्डर लाइन पर 70 फुट के विशेष रूप से डिजाइन किए गए खंभे लगाए जा रहे हैं, जो भविष्य के लिए दोनों प्रदेशों की हद होंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...