फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेसियों ने तले पकौड़े और झज्जर में हादसे में तीन की मौत

Fri, 17 Sep 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की ओर से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांगे जा रहे इस्तीफे का जवाब गुरुवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने दिया। उन्होंने पूछा कि दुष्यंत चौटाला इस्तीफा क्यूं दें ? क्या दुष्यंत चौटाला ने कृषि कानूनों को बनवाने का काम किया है? 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में युवा कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। लघु सचिवालय के बाहर पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पकौड़े तलकर राहगीरों को खिलाए गए। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


झज्जर में हादसा: अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

झज्जर जिले के अंतिम छोर पर बसे खेड़ा थ्रू गांव के पास कनीना रोड पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की रोहतक पीजीआई पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर... 

किसानों को अजय चौटाला की दो टूक: कहा- दुष्यंत क्यों दें इस्तीफा, उन सांसदों से मांगों जो कानून बनवाने में थे
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की ओर से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांगे जा रहे इस्तीफे का जवाब गुरुवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने दिया। उन्होंने पूछा कि दुष्यंत चौटाला इस्तीफा क्यूं दें ? क्या दुष्यंत चौटाला ने कृषि कानूनों को बनवाने का काम किया है? पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हिसार: यूथ कांग्रेसियों ने पकौड़े तल राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन 
हिसार में युवा कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। लघु सचिवालय के बाहर पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पकौड़े तलकर राहगीरों को खिलाए गए। पढ़ें विस्तृत खबर...

झज्जर में दो वारदात: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को चाकुओं से गोदा और युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका 
झज्जर के गोरिया गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसके घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पढ़ें विस्तृत खबर...

किसान आंदोलन: रास्ता खुलवाने की सरकारी कवायदों के बीच बोले किसान-हमने नहीं, दिल्ली पुलिस ने बंद किया है हाईवे  
सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को आदेश दिए हैं कि किसानों से कुंडली-सिंघु बार्डर खुलवाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से हरियाणा सरकार और प्रशासन के बीच बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें