हिसार: बरसात के कारण गिरी जर्जर मकान की छत, एक युवक की मौत, चार घायल
हिसार में 12 क्वार्टर रोड पर स्थित गली नंबर 15 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
नई पसंद: हरियाणा में बच्चों को भा रही ऑनलाइन शिक्षा-परीक्षा, ऑफलाइन से कतरा रहे
कोविड महामारी की दो लहरों ने स्कूली बच्चों के पठन-पाठन पर खासा असर डाला है। उन्हें अब स्कूल से ज्यादा ऑनलाइन शिक्षा-परीक्षा पसंद आ रही है। ऑफलाइन पढ़ाई व परीक्षा से वे कतराने लगे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण अभिभावक भी बच्चों पर स्कूल जाने का दबाव नहीं बना रहे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
झज्जर में हादसा: कार चालक को आई झपकी, आपस में टकराईं चार गाड़ियां, एक महिला समेत तीन घायल
झज्जर में छूछकवास मार्ग पर तलाव मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे एक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तीन कार और एक स्कूल बस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सिरसा में बोले गुरनाम चढ़ूनी: राज हठ की राह पर चल रहे मोदी... राज भी गंवाएंगे और परिवार भी
सिरसा अनाज मंडी में आयोजित किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा महासम्मेलन में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि राज हठ की राह पर चलने के कारण रावण और दुर्योधन ने अपना राज गंवा लिया था और परिवार भी। प्रधानमंत्री मोदी भी इसी राह पर चल रहे हैं। मोदी राज हठ के चलते अपना राज भी गंवाएंगे और परिवार भी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा : खेलो इंडिया यूथ गेम का 50 करोड़ से होगा भव्य आगाज और अंजाम
हरियाणा में 4 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम की पूरी कमान कंसलटेंसी कंपनियों के हाथ होगी। खेलों के आगाज और समापन को भव्य और रंगारंग बनाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत खिलाड़ियों के खाने-पीने से लेकर ठहरने और परिवहन समेत की अलग-अलग एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...