फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दम तोड़ने लगा कोरोना और फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी में जुटे किसान... पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें 

Sat, 12 Jun 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की व्यवस्था इस बात की ओर इशारा करती है कि कोरोना संक्रमण की चेन अब टूटने लगी है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम 463 नए केस मिले हैं। 
 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अपनी टीम में तजुर्बे को तवज्जो दी है। संतुलन बिठाते हुए भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। इनेलो, कांग्रेस से आए नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किसानों ने एलान किया है कि वे 26 जून को राजभवन पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं लेंगे। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


किसान आंदोलन: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बड़ा एलान, 26 जून को राजभवन पर करेंगे प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा ने जजपा-भाजपा नेताओं के लिए गांवबंदी का एलान कर दिया है और उनको केवल अपने गांवों के अलावा किसी अन्य गांवों में घुसने नहीं देने की अपील ग्रामीणों से की गई है। वहीं किसान 26 जून को आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर राजभवन पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। इसके लिए किसी तरह की अनुमति भी किसान नहीं लेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...   
विज्ञापन


थम रहा संक्रमण: दूसरी लहर में अब तक सबसे कम 463 नए पॉजिटिव मिले, 43 मरीजों ने तोड़ा दम
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम 463 नए केस मिले हैं, जबकि 1036 मरीज ठीक भी हुए हैं। राहत की बात यह है सभी जिलों में नए केसों की संख्या 50 से नीचे है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 
पढ़ें पूरी खबर...   

हरियाणा: ओपी धनखड़ की टीम विस्तार में तजुर्बे को तवज्जो 
हरियाणा भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अपनी टीम में तजुर्बे को तवज्जो दी है। संतुलन बिठाते हुए भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। इनेलो, कांग्रेस से आए नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया पैनलिस्ट में अच्छे वक्ता सांसदों, विधायकों को जगह मिली है।
पढ़ें पूरी खबर...   
 
चार माह से लापता किसान बिजेंद्र को लेकर प्रदर्शन, जींद-चंडीगढ़ मार्ग बंद करने की चेतावनी
किसान आंदोलन में भाग लेने 26 जनवरी को दिल्ली गया कंडेला गांव का 27 वर्षीय बिजेंद्र आज तक लौटकर नहीं आया। चार महीने से बिजेंद्र का कोई अता-पता नहीं होने से उसकी मां चिंतित है। हर समय भरी आंखों से अपने बेटे की राह देखती रहती है।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...   

किसानों के लिए अच्छी खबर: एक सॉफ्टवेयर की मदद से पता लगा सकेंगे अपने चावल की गुणवत्ता 
किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वह खुद अपनी फसल का मूल्य निर्धारित कर सकेंगे। उन्हें पता होगा कि उनकी फसल का दाना-दाना कितना मजबूत है। इसके लिए केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
पढ़ें पूरी खबर...    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें