रोहतक में सोमवार रात हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अंबाला में एसटीएफ की टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भारत का इस भार वर्ग का ओलंपिक कोटा छीन लिया है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि सुमित देश से बाहर उसी प्रतियोगिता में डोप में फंसा है, जिससे ओलंपिक का कोटा मिला था। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
हरियाणा: कर्मचारियों, पेंशनर्स की कैशलेस चिकित्सा सुविधा में कोविड-19 भी शामिल
हरियाणा के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स और उनके आश्रित सीमित कैशलेस चिकित्सा सुविधा में अब कोविड-19 महामारी का भी इलाज करा सकेंगे। सरकार ने इस सुविधा में कोरोना को भी शामिल कर दिया है। इससे कोविड-19 से संबंधित मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति की जा सकेगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
रोहतक: लाइव कैमरे में कैद हुई बॉक्सिंग खिलाड़ी की हत्या
रोहतक की तेज कॉलोनी में हुई पाड़ा मोहल्ला के युवक कामेश उर्फ रौनक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस को पता लगा है कि एक महिला वारदात से पहले सोमवार दोपहर पुलिस थाने में गई और मौखिक तौर पर कहा कि आरोपी राहुल उसकी नाबालिग बेटी को तंग करता है।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा- अगर पत्नी नाबालिग और शादी वैध नहीं तो भी पति उसका अभिभावक
प्रेम विवाह के एक मामले में लड़की के नाबालिग होने और अपहरण की एफआईआर को रद्द करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि अगर दोनों विवाहित हैं और साथ रह रहे हैं तो पति ही उसका अभिभावक है। ऐसी स्थिति में इसे अपहरण का मामला नहीं माना जा सकता और इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने का आदेश जारी कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
बुरी खबर: डोपिंग में फंसा पहलवान सुमित, देश का ओलंपिक का एक कोटा छिना, 16 लाख जुर्माना भी लगेगा
हरियाणा के पहलवान सुमित के डोप में फंसने के बाद कुश्ती संघ उसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को ओलंपिक में नहीं भेज सकेगा। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भारत का इस भार वर्ग का ओलंपिक कोटा छीन लिया है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि सुमित देश से बाहर उसी प्रतियोगिता में डोप में फंसा है, जिससे ओलंपिक का कोटा मिला था।
पढ़ें पूरी खबर...
अंबाला: कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन फ्रॉड का धंधा, 23 लड़कियां और 90 लड़के काबू
विदेशों में ऑनलाइन कॉल कर लोगों को चूना लगाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अंबाला शहर के घूंघट पैलेस में चल रहे कॉल सेंटर की आड़ में यह गिरोह ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। हरियाणा की एसटीएफ ने मंगलवार आधी रात को इस कॉल सेंटर पर कार्रवाई की।
पढ़ें पूरी खबर...