फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बढ़ी सीएमओ की सुरक्षा और 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला तैयार... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sat, 03 Jul 2021 05:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना महामारी के इस दौर में तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस शहरों के मुकाबले कम सुविधाएं होते हुए भी गांव अच्छे हैं। गांवों में कम आवाजाही, अच्छे खानपान और स्वच्छ हवा ने कोरोना की दोनों लहरों से लड़ने में मदद की। गांवों के लोगों की अच्छी इम्यूनिटी होने के कारण यहां शहरों के मुकाबले न केवल संक्रमण कम फैला, बल्कि शहरों के मुकाबले मौत भी कम दर्ज की गई हैं। 
 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाए गए फार्मूले को सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं आंदोलनकारी किसानों से बढ़ते टकराव के बीच हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा और बढ़ा दी है। कोई भी व्यक्ति अब पास बनाकर सीधे मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएगा। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: सीएमओ की सुरक्षा बढ़ाई, अब सीएम से मिलने वालों को कई सुरक्षा चरण करने होंगे पास 
आंदोलनकारी किसानों से बढ़ते टकराव के बीच हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा और बढ़ा दी है। कोई भी व्यक्ति अब पास बनाकर सीधे मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएगा। उसे विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। संबंधित व्यक्ति का मोबाइल और अन्य कीमती सामान भी लॉकर में सीआईडी की निगरानी में रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिए शिक्षा बोर्ड ने बनाया फार्मूला, सरकार ने किया स्वीकार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाए गए फार्मूले को सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सूचना दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 30:10:60 फार्मूला बनाया था।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

कोरोना से जंग: शहरों के मुकाबले हरियाणा के गांवों में हुईं कम मौतें, साफ हवा-अच्छे खानपान से दी संक्रमण को मात
कोरोना महामारी के इस दौर में तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस शहरों के मुकाबले कम सुविधाएं होते हुए भी गांव अच्छे हैं। गांवों में कम आवाजाही, अच्छे खानपान और स्वच्छ हवा ने कोरोना की दोनों लहरों से लड़ने में मदद की। गांवों के लोगों की अच्छी इम्यूनिटी होने के कारण यहां शहरों के मुकाबले न केवल संक्रमण कम फैला, बल्कि शहरों के मुकाबले मौत भी कम दर्ज की गई हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

पराली और प्रदूषण होगा खत्म: हरियाणा में 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट शुरू करने की योजना, इसी से दौड़ेंगे वाहन
हर साल फसल अवशेषों को जलाने से पैदा हो रही दिक्कतों के समाधान को लेकर हरियाणा सरकार एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। सब कुछ सामान्य रहा तो आगामी एक साल में हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पानीपत: लिफ्ट में फंसकर लैब अटेंडेंट की मौत, तीन बजे की घटना, रात आठ बजे निकाला गया शव, परिजनों का हंगामा
पानीपत के सेक्टर 11-12 स्थित एसडीवीएम सीनियर विंग स्कूल की लिफ्ट में पांच घंटे तक फंसे रहने से स्कूल के ही लैब अटेंडेंट की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर तीन बजे का है और उसका शव रात आठ बजे गैस कटर से लिफ्ट का दरवाजा काटकर निकाला जा सका।     
पढ़ें पूरी खबर...  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें