खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने की घटना के बाद से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी की टीमों द्वारा बचाव कार्य लगातार जारी है। बचाव कार्य के दौरान मलबा हटाकर देर रात दो बजे एक और शव निकाला गया। मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के दिनेश दत्त पुत्र केवल सिंह के रूप में हुई है। उधर, खनन कार्य कर रही कंपनी गोवर्धन माइंस ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख व घायल को दो लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: 15.40 लाख बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियां पूरी, विज ने केंद्र से 10 लाख कोवाक्सिन की डोज मांगी
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख बच्चों को सोमवार 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। प्रदेश में वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
मौसम: कड़ाके की ठंड से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा, 5 से 7 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। हरियाणा और पंजाब शीतलहर की चपेट में हैं। दोनों ही प्रदेशों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे सर्दी हाड़ कंपा रही है। साथ ही घना कोहरा छा रहा है।

HSSC Sarkari Naukri: हरियाणा ग्राम सचिव और पटवारी की परीक्षा एक बार फिर स्थगित, 7 से 9 जनवरी को होने वाली थी परीक्षा
हरियाणा में ग्राम सचिव, कैनाल पटवारी और पटवारी की परीक्षा के लिए अब युवाओं को और इंतजार करना होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 7,8 और 9 जनवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए हरियाणा के लाखों की संख्या में युवा इंतजार कर रहे हैं और तैयारी करके थक चुके हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...