फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राजभवन का बदला नाम, 1 दिसंबर से सरकारी कामकाज में हुआ लागू; गृह मंत्रालय ने जारी किया पत्र

Wed, 03 Dec 2025 02:29 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अब राजभवन को नए नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र के आधार पर हरियाणा के राजभवन चंडीगढ़ का नाम बदलकर लोक भवन, हरियाणा कर दिया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा राजभवन का बदला नाम - फोटो : @ Raj Bhavan Haryana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब राजभवन को नए नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र के आधार पर हरियाणा के राजभवन चंडीगढ़ का नाम बदलकर लोक भवन, हरियाणा कर दिया गया है। यह नया नाम 1 दिसंबर 2025 से सभी सरकारी कामकाज में लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी नोटिफिकेशन - फोटो : संवाद
गृह मंत्रालय के पत्र नवंबर 2025 के अनुसार नाम परिवर्तन की औपचारिक घोषणा की गई। इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार राज भवन हरियाणा, चंडीगढ़ का नाम अब लोक भवन, हरियाणा होगा। यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है। इस सूचना पर हस्ताक्षर दुस्मंता कुमार बेहेरा, आईएएस, सचिव, राज्यपाल हरियाणा ने किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें