फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Coronavirus: कोरोना के सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम से दर्ज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Sat, 22 Apr 2023 10:40 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। शनिवार को कोरोना के 466 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में कोरोना वार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सर्वाधिक कोरोना के मामले गुरुग्राम से आ रहे हैं। सभी जिलों में सबसे नंबर वन पर गुरुग्राम है। अब तक यहां 44 प्रतिशत मामले सामने आ चुके हैं। हरियाणा के 21 जिलों में 55 प्रतिशत कोरोना संक्रमण के मामले हैं। जहां एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक और दिए निर्देश
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए  शुक्रवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। 

कोरोना की संक्रमण दर 16.18 फीसदी पहुंची
शनिवार को भी कोरोना के 466 मामले सामने आए। सक्रिय मरीजों की संख्या 2725 हो गई है। 2710 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 15 मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शहरों में कोरोना की संक्रमण दर 16.18 फीसदी पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में 2880 लोगों की जांच हुई। इसमें 1394 आरटीपीसीआर और 1486 एंटीजन की जांच हुई है। राहत की बात यह है कि शनिवार को 471 मरीज डिस्जार्ज हो गए। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सुविधाओं को बढ़ा दिया है। मरीजों के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में 5758 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें आईसीयू बेड की संख्या 658, बीएलएल एंबुलेंस 62, एएलएस एंबुलेंस 50 है और वेटिंलेटर 281 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें