फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापसी का एलान: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अपील-आंदोलन खत्म कर अब घरों को लौटें किसान

Fri, 19 Nov 2021 03:37 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा के सीएम की प्रतिक्रिया कृषि कानून वापसी के एलान के बाद आई है
  • उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सब लोग एक साथ आगे बढ़ें, यही ठीक रहेगा
  • एमएसपी को लेकर किसानों का सुझाव आया है, इस पर ध्यान दिया जा रहा है
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन कृषि कानून वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों से आग्रह है, वे अब आंदोलन को खत्म कर घरों को लौटें। उन्हें अपना धरना तुरंत खत्म करना चाहिए। आंदोलन से आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मुद्दे के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।

विज्ञापन


मनोहर लाल ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि निर्णय को चुनावों से जोड़कर न देखा जाए। किसान चिंता न करें और प्रधानमंत्री पर विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कानूनों को वापस लेकर एक बार फिर उदार चरित्र को दिखा दिया है।

वास्तव में इससे उनका कद और बढ़ा है। जिस मामले में आपसी समझ बनती है, उन पर विचार किया जाता है। कुछ मामले सामान्य होते हैं, जबकि कुछ गंभीर धाराओं में दर्ज किए जाते हैं। अब अपनी ओर से सार्थक पहल की जाएगी और किसी भी प्रकार के विवाद को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह फैसला एकदम से नहीं लिया गया है। इस पर काफी समय से बातचीत चल रही थी। इस फैसले को चुनाव से जोड़ना तर्कसंगत और न्यायसंगत नहीं है। चुनाव आते हैं और चले जाते हैं। हरियाणा में किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने कई कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-कृषि कानूनों की वापसी का एलान: अनिल विज बोले-घर जाकर अपने नियमित काम करें किसान, पीएम का जताएं आभार

उन्होंने कहा, हरियाणा को इस आंदोलन के बड़े प्रभाव का सामना करना पड़ा है और इस एक वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री, वरिष्ठ नेताओं और यहां तक कि किसान यूनियन के साथ भी कई बैठकें की। उनके प्रयासों ने भी इस निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विपक्ष ने भी प्रधानमंत्री पर भरोसा दिखाया है। अगर अब भी कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं और इस निर्णय पर अविश्वास दिखा रहे तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दिखा दिया कि जब भी जनकल्याण की बात आती है, तो वह जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटते। एमएसपी के संबंध में भी निर्णय जल्द आ जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें