फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Security Breach: हरियाणा के सीएम ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र की बू, विज बोले- पंजाब में अक्षम सरकार

Wed, 05 Jan 2022 06:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा की चूक के मामले को शर्मनाक बताया है। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सरकार को ही अक्षम करार दे दिया। 
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इसपर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट करके कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है कि पंजाब के कल्याण के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने वहां पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक में कांग्रेस के षड्यंत्र की बू आ रही है, पंजाब की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन

 

वहीं हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को पंजाब में कांग्रेस सरकार पर ब्यानी हमला करते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में कांग्रेस सरकार अक्षम है, जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के दौरे के दौरान सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकी। यह देश के लिए एक बड़ा जोखिम है।

विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘सीमावर्ती राज्य पंजाब में अक्षम कांग्रेस सरकार है जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकी, यह देश के लिए एक बड़ा जोखिम है’ 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में रैली थी, लेकिन बारिश और सुरक्षा में चूक के कारण उनकी रैली रद्द कर दी गई। वे प्रदेश को कई सौगातें देने वाले थे, इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल थे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पंजाब के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी। हालांकि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें