फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर

Tue, 08 Oct 2013 08:50 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू के जोनल यूथ फेस्टिवल का आगाज केआईआईटी कॉलेज (गुड़गांव) में 24 से हो रहा है। यह 26 अक्तूबर तक चलेगा। शहर के तीनों कॉलेजों में इसकी तैयारियां तेजी से होने लगी हैं।
विज्ञापन


शहर के तीनों राजकीय महाविद्यालयों में रोज छात्रों की टोलियां जमकर अभ्यास कर रही हैं। यूथ फेस्टिवल में वही प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनका चयन कॉलेजों ने अपने स्तर पर आयोजित टैलेंट हंट से किया था।

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राएं रोज दो से तीन घंटे रिहर्सल कर रही हैं। कॉलेज की प्राचार्या ऊषा मलिक ने बताया कि कॉलेज फेस्टिवल के सभी 35 इवेंट में सहभागिता करना चाहता है। इस पर अंतिम निर्णय बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन


द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके यादव कहा कि इस बार यूथ फेस्टिवल में उनके यहां के प्रतिभागी शानदार प्रदर्शन करेंगे। फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की प्रतिभा को तराशने का काम चल रहा है। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी जोनल यूथ फेस्टिवल को लेकर भरपूर उत्साह है।

यूथ फेस्टिवल के इवेंट
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक वोकल, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, गीत-गजल-भजन, ग्रुप सांग जनरल, कव्वाली, वेस्टर्न वोकल, वेस्टर्न सांग, क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस जनरल, फोक डांस (ग्रुप), मिमिक्री, वन एक्ट प्ले, वन एक्ट प्ले संस्कृत, माइम, सिलिलोकी, सिंपोजियम, कविता पाठ हिंदी, कविता पाठ पंजाबी, कविता पाठ उर्दू, कविता पाठ अंग्रेजी, डिबेट हिंदी, डिबेट अंग्रेजी, डेक्लेमेशन संस्कृत, संस्कृत श्लोक उच्चारण, क्विज, ग्रुप डिस्कशन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, कार्टूनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और फोटोग्राफी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें