फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डूबते सूर्य को पड़ेगा अर्घ्य

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। साइबर सिटी में पूर्वांचल के लोगों ने छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को सभी भक्तों ने खरना व्रत का भक्ति भाव से पालन किया। भक्तों ने खरना पर आटे की रोटी और गुड़-चावल की खीर खाई। खरना व्रत रखने वाले भक्त सोमवार की शाम 5.22 मिनट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। गुड़गांव में छठ पूजा का आयोजन शीलता माता मंदिर परिसर, देवीलाल नगर कॉलोनी, भवानी इंक्लेव, लक्ष्मण विहार, सूरत नगर, सेक्टर-10ए, सेक्टर-15, चक्करपुर और डीएलएफ फेज-1 धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वांचल महासंघ की छठ पूजा के मद्देनजर सामुदायिक विकास केंद्र सेक्टर-10ए में बैठक हुई। इस मौके पर सभी पूजा स्थलों पर व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए संघ के महामंत्री अवधेश सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। यह टीम विभिन्न छठ पूजा स्थलों का अवलोकन करेगी। अगर कहीं कोई कमी पाई गई है तो उसे समय से दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हजारों लोगों ने खरना का व्रत रखा और पूजा की सभी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार की सुबह 6.40 बजे उगते सूर्य को गाय के दूध से अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद सूर्य षष्ठी व्रत का समापन हो जाएगा। सभी व्रतधारी चना और गुड़ खाकर व्रत को तोड़ेंगे।
छठ पूजा रखने वालों को खरना के दिन 12 घंटे और उसके बाद भी व्रत रखना होगा। उनका पूरा व्रत 36 घंटे का हो जाएगा। इस अवधि में वह पानी भी नहीं पी सकते हैं। महिलाओं में इस व्रत को लेकर काफी उत्साह है। न्यू जन कल्याण समिति की ओर से से भी देवीलाल कॉलोनी के मनकामेश्वर शिव मंदिर परिसर में पूजा की तैयारियां की गई हैं। समिति के अध्यक्ष श्रीराम का कहना है कि सरोवर को पूजा के लिए तैयार कर लिया गया है। इसमें पर्याप्त पानी भी भर दिया गया है। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति गुरुग्राम छठ पूजा महोत्सव का आयोजन करेगा। समिति के मंत्री संत कुमार ने बताया कि सोमवार को भोजपुरी का रंगारंग कार्यक्रम ढिंढोरा का मंचन किया जाएगा। इसमें कलाकारों की ओर से नौटंकी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें