फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कनेक्शन हैं तो एक पर ही मिलेगी सब्सिडी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। अगर आपके पास डबल कनेक्शन है तो यह सीधे ब्लाक नहीं हो जाएगा। आपको मौका दिया जाएगा कि चाहे तो एक कनेक्शन सरेंडर कर दें और चाहें तो दोनों चालू रखें। फर्क केवल इतना होगा कि दूसरे कनेक्शन पर केवल बाजार भाव वाला सिलेंडर ही मिल पाएगा। गैस कंपनियों के इस फैसले को विशेषकर संयुक्त परिवारों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस समय साढ़े तीन लाख से अधिक गैस उपभोक्ता हैं। अंदेशा है कि इनमें से करीब सवा लाख उपभोक्ताओं के पास डबल कनेक्शन हैं। हालांकि डबल कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को कई बार चेतावनी जारी की गई, इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने डबल कनेक्शन सरेंडर नहीं किए। चूंकि केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा निर्धारित कर दिया था, इसलिए कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था कि हर हाल में डबल कनेक्शन की धरपकड़ की जाए। उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन करने से लेकर ग्राहक को जानो फार्म भराने तक की प्रक्रिया डबल कनेक्शन पकड़ने की कवायद का ही हिस्सा थी। चूंकि उपभोक्ता भी इस बात से भलीभांति वाकिफ थे, लिहाजा ज्यादातर ने ग्राहक को जानो फार्म भरने में रुचि ही नहीं दिखाई। चूंकि कंपनियां भी जानती हैं कि यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होगी, लिहाजा नया रास्ता निकाला गया है। नए निर्णय के मुताबिक उपभोक्ता चाहे तो डबल कनेक्शन रख सकता है, लेकिन उसे इसकी जानकारी देनी होगी। उपभोक्ता को एक कनेक्शन पर सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलता रहेगा, जबकि दूसरे कनेक्शन पर बाजार भाव से ही सिलेंडर मिलेगा। ऐसे में जहां उपभोक्ताओं की मुश्किलों का अंत हो गया है, वहीं गैस एजेंसी संचालकों की माथापच्ची भी कम हो गई है।
-------
डबल कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता दोनों कनेक्शन रख सकते हैं, लेकिन उन्हें एक कनेक्शन नॉन सब्सिडी की श्रेणी में घोषित करना होगा। ग्राहक को जानो फार्म न भरने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन बंद करने के निर्देश हैं। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह 30 नवंबर तक हर हाल में ग्राहक को जानो फार्म भर दें। एक पता और एक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए यह फार्म भरना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शशिकांत शर्मा, प्रधान, गुड़गांव गैस एजेंसी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें