फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 05 Mar 2014 11:13 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोफ्ता के निकट एक अज्ञात सवारी ने मंगलवार की रात ऑटो में बैठे युवक को गोली मार कर हत्या की दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर एक ऑटो बल्लभगढ़ से सवारी लेकर पृथला के लिए चला। उसमें बैठी सवारियां अपने-अपने गंतव्य पर उतर गईं। बाद में दो सवारी बैठी रहीं। तभी अचानक पीछे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर चालक मनीष पुत्र जयराम निवासी नंगला जोगियान ने ऑटो रोक दिया। ऑटो रुकते ही आरोपी निकलकर भाग गया। पीछे जाकर देखा तो उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

चालक ने उसकी सूचना गदपुरी पुलिस चौकी को दी। गदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थ्रीव्हीलर चालक के ब्यान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय रमेश पुत्र रामसेवक हाल निवासी ब्राह्राण वाड़ा बल्लभगढ़ के तौर पर की गई है। मृतक पृथला स्थित एसटीएल कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें