फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही सर्विस नहीं दी, दूल्हे के पिता ने वेटर को गोली मारी

Mon, 07 Oct 2013 09:41 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां क्षेत्र के गांव सादेवाला में रविवार रात शादी समारोह में वेटर ने सही सर्विस नहीं दी तो दूल्हे के पिता ने उसे गोली मार दी। वेटर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव सादेवाला निवासी जगतार सिंह के बेटे की शादी थी। विवाह समारोह रानियां में आयोजित किया गया। रविवार रात को परिजन दुल्हन को लेकर गांव में पहुंचे जहां पर खाना-पीना चल रहा था। लोगों को खाना परोसने आदि के लिए रानियां से वेटर बुलाए गए थे। वेटरों में वार्ड नंबर सात रानियां भगवानदास पुत्र रमई राम (30) (मूल निवासी गांव नगवा जिला गोेंडा, उत्तर प्रदेश) भी शामिल था।


भगवानदास के साले राकेश कुमार ने बताया कि शादी समारोह में मेहमानों की संख्या ज्यादा थी और वेटर कम थे। ऐसे में सर्विस धीमी हो गई। इस पर जगतार सिंह नाराज हो गया और उसने अपनी दुनाली बंदूक से भगवानदास पर गोली चला दी जो उसकी पीठ में जा लगी।
विज्ञापन


गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली चलते ही विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गई। कई मेहमान मौके से निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

थाना रानियां के जांच अधिकारी एसआई जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक के साले राकेश कुमार की शिकायत पर जगतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। राकेश कुमार ने बताया कि भगवानदास के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें