फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की शरण में पहुंचे जेल से छूटे पूर्व मंत्री कांडा

Fri, 06 Sep 2013 11:39 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर होस्टेस सुसाइड केस में 13 माह जेल में रहने के बाद वीरवार को अंतरिम जमानत पर छूटे विधायक गोपाल कांडा शुक्रवार अल सुबह सवा दो बजे हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित श्री तारा बाबा कुटिया में पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और सिरसा के विधायक कांडा से मिलने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक रात भर रानियां रोड स्थित उनके निवास पर डटे रहे।

कांडा सड़क मार्ग से दिल्ली से सिरसा पहुंचे। रास्ते में अग्रोहा, डिंग मोड़ और दिल्ली पुल के समीप उनके सैकड़ाें समर्थक मौजूद थे। कांडा शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे ही परिजनों के साथ चंडीगढ़ रवाना हो गए।

अब भगवान की शरण में पहुंचे
कांडा दिल्ली तिहाड़ जेल से वीरवार रात सात बजे बाहर निकले थे। सिरसा निकलने से पहले वे गुड़गांव स्थित माता शीतला के मंदिर में पहुंचे तथा वहां पर शीश नवाया। उनके साथ उनकी पत्नी सरस्वती देवी, बेटा लखराम, बेटी मन्नू, भाई गोबिंद कांडा, उनकी पत्नी सरिता देवी, मां मुन्नी देवी और परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


गोपाल कांडा सिरसा पहुंचने पर हिसारिया बाजार स्थित शू कैंप कार्यालय में रुके और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद वे श्री बाबा तारा कुटिया के लिए रवाना हुए। गोपाल कांडा के पीछे पीछे उनके समर्थक सैकड़ाें वाहनाें के काफिले के साथ तारा बाबा कुटिया में पहुंचे। कुटिया में पहुंचकर गोपाल कांडा और उनके परिवार के सदस्यों ने बाबा तारा की समाधि पर नमन किया।

कांडा के आगमन पर जलाए दीप
इस अवसर पर उनके समर्थक सूरत सैनी, अजीत बैनीवाल, लछमण गुर्जर, दीपक कुमार, सुरेंद्र मिंचनावादी, बंटी पाहुजा, शंटी लूथरा, विजय यलूजा, विकास सेठी और राजेंद्र जिंदल सहित अनेक समर्थक मौजूद थे। गोपाल कांडा ने आए हुए सभी समर्थकों का आभार जताया। कांडा के सिरसा आगमन पर समर्थकों ने दीप जलाए। समर्थकों का कहना है कि विधानसभा सत्र से लौटकर शनिवार और रविवार को वे बात करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें