फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोने की ईंट का लालच देकर शख्स से 16 लाख की ठगी, सुनार से जांच करवाने पर निकला पीतल

Mon, 03 Nov 2025 02:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवाड़ी

सार

 सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर एक शख्स के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
फ्रॉड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिजारा थाना क्षेत्र में सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के निवासी मुरधन नायडू ने बताया कि पहले अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम राजकुमार बताया और कहा कि वह उनको जानता है। दावा किया कि ठाणे में मजदूरी के दौरान खेत में उन्हें एक सोने की ईंट मिली है जबकि उनकी पत्नी बीमार है और पैसे की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन


राजकुमार ने बार-बार फोन कर मुरधन को तिजारा बस स्टैंड पर बुलाया। 18 अक्तूबर को वीडियो कॉल पर एक सोने जैसी चमकदार ईंट दिखाई गई। लालच में आकर मुरधन तिजारा पहुंचे, जहां उन्हें दो पुरुष और एक महिला मिली। एक ने खुद को राजकुमार बताया। उन्होंने मुरधन को बाइक पर बिठाकर खेतों में ले जाकर एक छोटा टुकड़ा दिया और कहा कि 30 लाख में पूरी ईंट दे देंगे लेकिन बाद में 16 लाख में डील तय की गई।

मुरधन ने वह छोटा टुकड़ा ठाणे ले जाकर सुनार से चेक कराया, जो सोने का निकला। इस विश्वास में 28 अक्तूबर को उन्होंने अपनी पत्नी की ज्वेलरी को 10.50 लाख रुपये में बैंक में गिरवी रखकर पैसे उधार लिए और रिश्तेदारों से बाकी राशि इकट्ठा की। इसके बाद तिजारा बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां राजकुमार और एक महिला ने उन्हें फिर खेत में ले जाकर सोने की ईंट सौंपी और 16 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


पीतल साबित हुई ईंट

घर लौटकर ईंट की जांच कराई तो वह महज पीतल का टुकड़ा निकला। मुरधन ने राजकुमार और उसके साथियों से पैसे लौटाने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। शिकायत में मुरधन ने कहा इनके झांसे में आकर अपनी जिंदगी की कमाई गंवा दी। पत्नी की ज्वेलरी गिरवी है और रिश्तेदारों का कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। तिजारा पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह गैंग लंबे समय से सोने-चांदी के नाम पर ठगी कर रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें