फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर इंजीनियर से लूटपाट

Sun, 24 Nov 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात बस के इंतजार में बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर खडे़ एक इंजीनियर को कार में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। कार में पहले से सवार बदमाशाें ने रास्ते में पिस्तौल के बल पर इंजीनियर के साथ लूटपाट की और उसे गांव कैली के नजदीक सुनसान रास्ते पर छोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपियाें की कार पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ था। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पलवल जिले के गांव बघौला का रहने वाला अमित कुमार रोहतक स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है। अमित ने बताया कि शनिवार को वह काम निपटाने के बाद रोहतक से एक बस में सवार होकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड पहुंचा। बल्लभगढ़ पहुंचने में उसे रात हो गई। रात 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक एस्टीम कार आकर रुकी। कार चालक ने उससे पूछताछ कर लिफ्ट दे दी।

कार में चालक के अलावा तीन अन्य युवक भी सवार थे। अमित ने बताया कि झाड़सैंतली के निकट पहुंचने पर कार में सवार एक युवक ने अमित से कहा कि वह बीच में बैठ जाए, क्योंकि उसे कुछ परेशानी हो रही है। इस पर अमित दोनों युवकोें के बीच में बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद पीछे बैठे युवकों ने अमित की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उससे पर्स, मोबाइल व अन्य सामान देने को कहा। डर की वजह से अमित ने उन्हें अपना पर्स, दो मोबाइल फोन, जैकेट व अन्य सामान दे दिया।
विज्ञापन


अमित के मुताबिक, पर्स के अंदर कुछ नगदी, आईकार्ड और एटीएम कार्ड भी था। अमित ने बताया कि लूटपाट करने के बाद कार सवार बदमाश उसे कैली गांव के नजदीक अंधेरे में छोड़कर फरार हो गए। अमित ने बताया कि उसके बैंक खाते से बदमाशों ने रविवार को पांच सौ रुपये निकाले हैं। थाना सदर प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें