फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2013 08:32 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में काम करने वाली एक युवती ने दुकान संचालक पर छह साल तक लिव इन रिलेशन में रहकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि संचालक शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए भोंडसी जेल भेज दिया गया।

युवती ने बताया कि वह ललित वर्मा की मोबाइल की दुकान पर काम करती थी। इस दौरान उसके संपर्क में आकर उसके साथ रहने लगी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा, जिससे उसे एक बेटी भी है।
विज्ञापन


अब वह शादी से मुकर रहा है। युवती ने आरोपी पर मामला दर्ज कराने के लिए महिला आयोग व अल्पसंख्यक आयोग से भी शिकायत की थी, जिनकी ओर से मिले निर्देश के बाद सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता यूपी की रहने वाली है।
विज्ञापन


डीएनए टेस्ट के लिए याचिका डाली जाएगी
पीड़िता के वकील राजीव यादव ने बताया कि लिव इन रिलेशन के दौरान पैदा हुई बेटी व आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली जाएगी। इसके बाद लड़की को उसका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें