गांव खेड़ी में घर से 21 अक्तूबर को अगवा हुई एक किशोरी की सिर कटी लाश
मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव को जानवरों ने भी बुरी तरह से
नोच रखा है।
पुलिस ने इससे पहले किशोरी के अगवा होने का मामला दर्ज
किया था। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शव दो दिन
पुराना है और उसमें कीड़े पड़े हुए हैं। अभी तक किशोरी का सिर भी नहीं मिला
है।
गांव खेड़ी निवासी दलित जाति के धारेलाल ने बताया कि उसकी 13
वर्षीय बेटी अंजू 20-21 अक्तूबर की रात को घर से अगवा हो गई थी। परिजनों ने
उसकी खूब तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने 22
अक्तूबर को अटेली थाने में मामला दर्ज करवाया, लेकिन किशोरी का कोई सुराग
नहीं लग पाया।
वीरवार को किसी ने परिजनों को सूचना दी कि गांव की
बणी के गोवर्धन जोहड़ के पास किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है। परिजनों ने
जाकर देखा तो एक सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। परिजनों ने कपड़ों से अंजू की
पहचान की।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पोस्टमार्टम के लिए
शव को सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की हत्या
दो दिन पहले ही हो चुकी है। अभी तक उसका सिर नहीं मिला है।
किशोरी
के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर पता नहीं किसी
ने उसकी बेटी की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की। बताया जा रहा है कि मृतका
की मां और उसके पिता में अनबन चल रही है। इसी वजह से उसकी मां लगभग डेढ़
माह से अपने मायके में रह रही थी।
किशोरी की सिर कटी लाश मिली
है। मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अभी
परिजनों से ही पूछताछ की जा रही है।
- रविंद्र, एसआई