फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए हरियाणा के 75 नायक

Tue, 18 Apr 2023 10:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

#AmarUjala75: कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया।
विज्ञापन
अमर उजाला 75 वर्ष: हरियाणा के 75 नायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आगरा से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


...और ये हैं आपके नायक
अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें आपके शहर के पाठकों से मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची

1. कपिल देव, पूर्व क्रिकेटर 
2. सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, पूर्व सेनाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री 
3. मानुषी छिल्लर, पूर्व मिस वर्ल्ड व अभिनेत्री 
4. सावित्री जिंदल, देश की सबसे धनी महिला उद्यमी 
5. सेवानिवृत्त जनरल दलबीर सुहाग, पूर्व सेनाध्यक्ष 
6. नीतू घनघस, मुक्केबाजी में दो बार वर्ल्ड चैंपियन 
7. प्रीतपाल सिंह पन्नू, निफा के संस्थापक चेयरमैन 
8. रणदीप हुड्डा, अभिनेता 
9. समीर गहलोत, इंडिया बुल्स के संस्थापक 
10. जूही चावला, अभिनेत्री 
11. सेवानिवृत्त जनरल दीपक कपूर, पूर्व सेनाध्यक्ष 
12. मोहित अहलावत, अभिनेता 
13. डॉ. प्रवीण मल्होत्रा, चिकित्सक व काला पीलिया उन्मूलन अभियान के प्रणेता 
14. सतीश कश्यप, अभिनेता 
15. परिणीति चोपड़ा, अभिनेत्री 
16. गगन नारंग, पूर्व निशानेबाज 
17. सुरेंद्र शर्मा, हास्य कवि 
18. नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता 
19. विजेंद्र सिंह, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज 
20. बाबा रामदेव, योग गुरु 
21. जतिन कुमार, बॉलीवुड संगीतकार 
22. संतोष यादव, एक साल में दो बार एवरेस्ट की चोटी फतेह करने वाली विश्व की पहली महिला 
23. रिचा शर्मा, बॉलीवुड गायिका 
24. बजरंग पूनिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज 
25. साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी 
26. आईपीएस एलआर बिश्नोई, डीजीपी मेघालय 
27. पारुल गुलाटी, मॉडल व अभिनेत्री 
28. सविता पूनिया, कप्तान भारतीय महिला हॉकी टीम 
29. ओपी कादियान, साहित्यकार 
30. राजकुमार राव, अभिनेता 
31. अमित पंघाल, मुक्केबाज 
32. योगेश्वर दत्त, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज 
33. कंवल सिंह चौहान, पद्मश्री से सम्मानित किसान 
34. यशपाल शर्मा, अभिनेता 
35. कमांडेंट राजश्री, भारतीय तटरक्षक बल की पहली महिला पायलट 
36. रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज 
37. मेघना मलिक, अभिनेत्री 
38. जयदीप अहलावत, अभिनेता 
39. शम्मी बंसल, लिबर्टी शूज के एमडी 
40. विनेश फोगाट, कुश्ती खिलाड़ी 
41. साक्षी मलिक, ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी 
42. शैफाली वर्मा, क्रिकेटर 
43. विजेंद्र गाफिल, कवि व शायर 
44. सोनू निगम, बॉलीवुड गायक 
45. स्वीटी बूरा, मुक्केबाज 
46. रानी रामपाल, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान 
47. जैसमिन, सेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला मुक्केबाज 
48. उन्नति हुड्डा, बैडमिंटन खिलाड़ी 
49. संजीव कपूर, शेफ 
50. कौटिल्य पंडित, गूगल ब्वॉय 
51. सुनील जागलान, सेल्फी विद डॉटर अभियान चला रहे 
52. अंजू वर्मा, बुलंद उड़ान एनजीओ संस्थापिका 
53. जय कुमार रोहिला, राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षाविद 
54. संजीव राजपूत, निशानेबाज 
55. सृष्टि राणा, पूर्व मिस एशिया पैसेफिक 
56. मनीष जोशी, रंगकर्मी 
57. निखिल नंदा, एस्कॉर्ट समूह के चेयरमैन 
58. सुनील ग्रोवर, हास्य अभिनेता 
59. अनीश बानवाला, निशानेबाज 
60. डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक 
61. ममता खरब, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान 
62. पंकज कंबोज, आईपीएस अफसर 
63. धर्मबीर कांबोज, आविष्कारी किसान 
64. वीएम बैचेन, साहित्यकार 
65. मनु भाकर, निशानेबाज 
66. अरुण जैमिनी, हास्य कवि 
67. गजेंद्र चौहान, अभिनेता 
68. यश टोंक, अभिनेता 
69. यजुवेंद्र चहल, क्रिकेटर 
70. अशोक गोयल, गल्फ पेट्रोकेम के संस्थापक 
71. सुमित नागल, टेनिस खिलाड़ी व ओलंपिक की पुरुष एकल स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय 
72. निर्मल तंवर, भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान 
73. विरेंद्र सिंह, डेफ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 
74. जस्टिस दया चौधरी, देश की पहली महिला सॉलिसीटर जनरल 
75. वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें