फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में गिलास को बना हथियार खेला खूनी खेल

Wed, 25 Sep 2013 11:51 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल जिला कारागार नसीबपुर में मंगलवार रात हत्यारोपी प्रदीप, मनोज और विपिन पर बदला लेने के मकसद से दूसरे कैदियों ने हमला बोल दिया। घायल कैदियों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


तीनों कैदियों पर गिलास को हथियार में बदलकर हमला बोला गया। उनके गले और सिर पर वार किए गए। इनमें एक कैदी के गले पर गहरी चोट आई है। घायलों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जेल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया और जांच की मांग की।

मृतक के भाई ने रंजिश में हमला बोला
नारनौल के ओलंपिक क्लब हाल के पास 21 सितंबर को दिनदहाड़े हुई छात्र सुनील के तीन हत्यारोपियों प्रदीप, मनोज और विपिन को पुलिस ने 24 सितंबर को नसीबपुर स्थित जिला कारागार में भेजा था। हत्या केप्रयास के मामले में जेल में पहले से बंद मृतक सुनील के मामा के लड़के माजरा निवासी राजकुमार ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए जेल में अपने दो साथी कैदियों को साथ लेकर साजिश रची।
विज्ञापन



 उन्होंने पानी पीने के गिलास को काट कर एक नुकीला हथियार का रूप दे दिया। करीब सायं साढ़े छह बजे  राजकुमार ने इन तीनों युवकों में से प्रदीप नामक युवक को बुलाकर कहा कि उनके गांव के एक लहरी नामक युवक ने उसे उन तीनों का जेल में ख्याल रखने के लिए कहा है। वह उसे बहाने से अंधेरे में बाथरूम की ओर ले गया। वहां पहले से मौजूद राजकुमार के साथी कुराहवटा निवासी राहुल नाम के ही दोनों युवकों ने उन्हें पकड़ कर हमला बोल दिया। जिला कारागार के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपी तीनों कैदियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें