फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं का बाजार शुल्क सरकार ने किया माफ, कृषि मंत्री ने दी जानकारी 

Tue, 11 Jan 2022 04:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा

सार

राज्य सरकार ने प्रदेश की मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं के बाजार शुल्क को माफ कर दिया है। हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि राज्य में मंडियों में फल और सब्जी विक्रेताओं को बाजार शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
भिवानी की सब्जी मंडी का निरीक्षण करते कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं को मार्केट फीस नहीं देनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने एक प्रतिशत मार्केट फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ फीस को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के व्यापारियों को सालाना कुल 30 करोड़ का लाभ होगा। यह जानकारी कृषि मंत्री ने मंगलवार को भिवानी की सब्जी मंडी के औचक निरीक्षण के बाद दी।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के साथ है और व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। व्यापारी वर्ग के हितों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के फल व सब्जी विक्रेता काफी समय से मार्केट फीस को माफ करने की मांग करते आ रहे थे, जिसको सरकार ने माफ कर दिया है। इस पर फल व सब्जी विक्रेताओं ने कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का आभार जताया और कहा कि वे सरकार के खजाने का नुकसान नहीं होने देंगे तथा किसी न किसी रूप से सहयोग जरूर करेंगे।

इस दौरान कृषि मंत्री ने मंडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मंडी परिसर से पानी निकासी व नियमित रूप से सफाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सीवरेज व्यवस्था के लिए योजना तैयार की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें