फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटे नोट पर झगड़े में चलीं गोलियां, पांच घायल

Thu, 05 Dec 2013 11:17 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छपार के बस अड्डे पर वीरवार देर सायं जीप चालक ने किराया विवाद के बाद अपने साथियों सहित वहां खड़े लोगों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन



क्रूजर गाड़ी में सवार करीब दो दर्जन युवकों ने अड्डे पर खड़ी सवारियों पर फायरिंग भी की और चाकू व कुल्हाड़ियों से उन्हें घायल कर दिया। फायरिंग में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के एकजुट होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बलजीत, संदीप, सरोज देवी, रामचंद्र और एक अन्य व्यक्ति को चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से रामचंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।


वीरवार शाम को बाढ़डा से चरखी दादरी की तरफ आ रही एक क्रूजर जीप जब गांव छपार अड्डे पर पहुंची तो चालक और एक सवारी के बीच किराए के पैसे पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक यात्री द्वारा चालक को किराये में फटा नोट दे दिया था। चालक ने इसे लेने से मना किया तो यात्री ने पांच सौ रुपये का नोट थमा दिया। इस पर चालक ने उसे खुले पैसे देने को कहा। इसके चलते दोनों में विवाद हो गया। उस समय तो ग्रामीणों ने मामले को शांत करवा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही क्रूजर चालक अपने दो दर्जन साथियों सहित दोबारा वहां आ धमका व आते ही वहां खड़े लोगों पर कुल्हाड़ी व चाकुओं से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जाता है कि हमलावरों में से एक युवक ने राइफल से फायरिंग भी की। करीब आधे घंटे तक हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी एक महिला पर भी चाकुओं से प्रहार किया। बाद में सूचना मिलते ही गांव छपार के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में बलजीत, संदीप, सरोज देवी, रामचंद्र और एक अन्य व्यक्ति है। एक घायल रामचंद्र को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और घायलों के बयान के आधार पर हमलावरों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें